फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Singh Chaddha: Aamir khan Kareena Naga chaitanya starrer locks ott platform netflix for digital streaming

Laal Singh Chaddha: रिलीज से पहले आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने कमाए करोड़ों, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचे राइट्स

Mon, 25 Jul 2022 12:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 12:29 PM IST
सार

11 अगस्त को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' से वर्षों बाद आमिर खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अब इस फिल्म की डिजिटल रिलीज प्लेटफॉर्म का एलान हो गया है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Aamir khan Kareena Naga chaitanya starrer locks ott platform netflix for digital streaming
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को सुर्खियां बटोर रहे हैं। हॉलीवुड की क्लासिकल हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की यह हिंदी रीमेक फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। 11 अगस्त को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से वर्षों बाद आमिर खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीद है। जहां 'शमशेरा' और 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूल चाट रही हैं, वहीं अब सभी की निगाहें आमिर खान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म पर हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही अब इसकी डिजिटल रिलीज के प्लेटफॉर्म का एलान हो गया है।   

विज्ञापन

 इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटली स्ट्रीम की जाएगी फिल्म
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए सामने आती नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने 'लाल सिंह चड्ढा' के ओटीटी राइट्स भारत के नामी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में से एक 'नेटफ्लिक्स' को करीब 160 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में बेचे हैं। इसका मतलब यह है कि फिल्म रिलीज होने के कुछ हफ्तों के बाद डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए 'नेटफ्लिक्स' पर उपलब्ध होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नागा चैतन्य रखेंगे बॉलीवुड में कदम
आमिर खान स्टारर इस फिल्म से जहां काफी लंबे समय बाद आमिर स्क्रीन्स पर वापसी कर रहे हैं, वहीं साउथ स्टार नागा चैतन्य भी 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म से मेकर्स ने नागा चैतन्य का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पेश है बोडिपलेम से बलाराजू...चैतन्य अक्किनेनी द्वारा अभिनीत! लव यू हमारे युवा सम्राट!' इस फिल्म में वह सैनिक बलाराजू का किरदार निभा रहे हैं। 

विज्ञापन

अक्षय से भिड़ेंगे आमिर 
इस फिल्म में आमिर खान, नागा चैतन्य के साथ-साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं फिल्म में शाहरुख खान के भी कैमियो करने की खबरें हैं। बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' से टकराती नजर आएगी। अब देखना यह होगा कि कौन सी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल पाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed