फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Noyna Fake cancer Illness exposed to marry Mihir What will Tulsi do now

KSBKBT 2: नोयना को नहीं है कैंसर; मिहिर से शादी रचाने को फिर बिछाया नाटक का जाल; क्या तुलसी फेल करेगी हर चाल?

Sun, 05 Apr 2026 11:09 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 05 Apr 2026 11:09 AM IST
सार

KSBKBT 2: टीआरपी की रेस में आगे चल रहे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर और नोयना की शादी होने वाली है। दअरसल, नोयना ने एक बार फिर शांति निकेतन में सेंध लगाई है और नाटक किया है। जानिए अब तक क्या हुआ?

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Noyna Fake cancer Illness exposed to marry Mihir What will Tulsi do now
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अब तक इस  चर्चित सीरियल में देखा कि नोयना को ब्लड कैंसर है। तुलसी को इस बात का पता चलता है तो वह नोयना से मिलने पहुंचती है। नोयना अपनी आखिरी ख्वाहिश तुलसी के सामने रखते हुए बताती है कि वह मिहिर की दुल्हन बनकर मरना चाहती है। तुलसी भी नोयना की इच्छा पूरी करने में जुट जाती है और शादी के लिए मिहिर को मना लेती है। 

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Noyna Fake cancer Illness exposed to marry Mihir What will Tulsi do now
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब

तुलसी करेगी नोयना और मिहिर का गठबंधन?
पिछले एपिसोड में नोयना और मिहिर की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। संगीत नाइट में परिवार के सदस्य डांस करते हैं। नोयना भी मिहिर के साथ डांस करती है। इसी बीच नोयना फिर तुलसी के सामने एक इच्छा रखती है और कहती है, 'मैं चाहती हूं कि मेरा और मिहिर का गठबंधन तुम करो तुलसी'। यह सुनकर तुलसी चौंक जाती है, लेकिन वह नोयना की यह ख्वाहिश पूरी करने का भी वचन दे देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Noyna Fake cancer Illness exposed to marry Mihir What will Tulsi do now
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब

तुलसी को इमोशनल कर अपना उल्लू सीधा कर रही नोयना
एक तरफ नोयना और मिहिर की शादी होने वाली है। यह शादी यह सोचकर हो रही है कि नोयना कुछ महीनों में दुनिया को अलविदा कह देगी, ऐसे में उसकी आखिरी इच्छा पूरी की जा रही है। मगर, हकीकत यह है कि नोयना को कोई बीमारी नहीं है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट में गलती से यह आ गया था। मगर, दोबारा की जांच में डॉक्टर्स ने बता दिया कि उसे कैंसर नहीं, बल्कि पेट में अल्सर है। लेकिन, नोयना ने कैंसर की बीमारी का नाटक रचाए रखा और उसने मिहिर से शादी के लिए ऐसा किया है। वह तुलसी को इमोशनल करके अपना उल्लू सीधा कर रही है। 

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Noyna Fake cancer Illness exposed to marry Mihir What will Tulsi do now
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या तुलसी फेर देगी नोयना के अरमानों पर पानी?
नोयना को अपने कमरे में अकेले खांसते देख अचानक मुन्नी वहां पहुंचती है और दवा देती है। मुन्नी के सामने नोयना वह दवा खा तो लेती है, लेकिन जैसे ही मुन्नी कमरे से निकलती है वह सारी गोलियां मुंह से निकालकर हथेली पर रख लेती है और कहती है, 'जब कैंसर ही नहीं है तो दवा कैसे खा लूं'। वह इस बात को लेकर खुश है कि 24 घंटे बाद वह मिहिर की दुल्हन होगी। मगर, नोयना के इस नाटक का किसी अजनबी को पता चल गया है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि शादी से पहले तुलसी नोयना को एक सरप्राइज देगी। अब देखना होगा कि क्या नोयना की चाल कामयाब होगी या तुलसी इसे फेल कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed