फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kuttey release date announce arjun kapoor naseeruddin shah starrer kuttey will release on 2023

Kuttey Release Date: आदिपुरुष के बाद सामने आई 'कुत्ते' की रिलीज डेट, अर्जुन कपूर समेत ये सितारे आएंगे नजर

Mon, 07 Nov 2022 10:43 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 07 Nov 2022 10:43 AM IST
सार

मल्टी स्टारर फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस फिल्म के जरिए दिग्गज फिल्मकार और संगीतकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज बतौर निर्देशक सिनेमा जगत में कदम रख रहे हैं। 

विज्ञापन
kuttey release date announce arjun kapoor naseeruddin shah starrer kuttey will release on 2023
kuttey release date - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार और संगीतकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज डेट का एलान हो गया है, जिसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे। आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म अगले साल यानी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन

इस दिन आएगी फिल्म
लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से सोमवार की सुबह एक ट्वीट किया गया, जिसके जरिए बताया गया कि यह फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी। अर्जुन कपूर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट अपने फैंस को बताई है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'इस बार न्यू ईयर कुत्ते के साथ। फिल्म सिनेमाघरों में 13 जनवरी 2023 को आ रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन और नसीरुद्दीन संग नजर आएंगे ये सितारे
आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म में अर्जुन और नसीरुद्दीन शाह के अलावा, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तबु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं टक्कर में
बीते दिनों, ऐसी खबर आई थी कि आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बन रही 'कुत्ते' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में यह फिल्म कटरीना कैफ की 'फोन भूत' को टक्कर देने के लिए तैयार थी। लेकिन मेकर्स ने फिल्म को मकर संक्रांति पर रिलीज करने का फैसला किया। इतना ही नहीं, पहले 12 जनवरी 2023 को प्रभास की बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के लिए तैयार थी लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को भी बदल दिया गया है। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब अगले साल 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed