फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kuttey Movie Actor Arjun Kapoor Epic Reply To Crowd As They Chant Malaika Arora Name Loudly In Chorus

Arjun Kapoor: 'कुत्ते' का प्रमोशन करने पहुंचे अर्जुन तो फैंस चिल्लाने लगे मलाइका का नाम, एक्टर ने दिया यह जवाब

Sun, 08 Jan 2023 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Jan 2023 09:55 AM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर स्टेज पर हैं। उनके साथ फिल्म 'कुत्ते' की को-स्टार राधिका हैं।

विज्ञापन
Kuttey Movie Actor Arjun Kapoor Epic Reply To Crowd As They Chant Malaika Arora Name Loudly In Chorus
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कुत्ते' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इन दिनों खूब जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वर्क फ्रंट से अलग देखें तो अर्जुन अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। वह जहां भी जाएं, उनके सामने मलाइका अरोड़ा का जिक्र जरूर किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। अर्जुन फिल्म 'कुत्ते' के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में शामिल हुए। जैसे ही वह स्टेज पर चढ़े वहां मौजूद भीड़ ने मलाइका अरोड़ा का नाम चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर अर्जुन कपूर ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।

विज्ञापन

सिनेमा में पुरुषों के वर्चस्व को चुनौती देने वाली निडर नादिया को जानते हैं आप?
विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर स्टेज पर हैं। उनके साथ 'कुत्ते' की को-स्टार राधिका हैं। अर्जुन कपूर जैसे ही कुछ बोलने वाले होते हैं, दर्शकों की भीड़ जोर-जोर से मलाइका का नाम लेने लगती है। इसे देख अर्जुन कपूर की हंसी छूट गई है। हालांकि, उन्होंने काफी स्मार्ट तरीके से उस स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yash: बस ड्राइवर के बेटे हैं करोड़ों कमाने वाले 'रॉकिंग स्टार', जानें नवीन कुमार गौड़ा कैसे बने यश 

अर्जुन कपूर दर्शकों से कहते नजर आए, 'आप चैंट खत्म कर लो फिर बात करते हैं।' लेकिन दर्शक रुकते ही नहीं हैं और मलाइका का नाम लेना जारी रखते हैं। इसके बाद अर्जुन कपूर कहते हैं, 'मलाइका तो नहीं हैं। अभी राधिका से काम चला लो आप यार। मैं गारंटी देता हूं कि राधिका का धन ते नान स्टेप मलाइका जरूर अप्रूव करेंगी। आप देखना चाहते हैं?' बता दें कि इवेंट के दौरान अर्जुन के साथ उनकी को-स्टार राधिका मदन भी मौजूद थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)



यह तो किसी से छिपा नहीं है कि अर्जुन और मलाइका लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। बात करें अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' की तो यह 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Bollywood Low Budget Movies: इन फिल्मों ने कम बजट में किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed