फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kushal Tandon talks about being in a relationship with Shivangi Joshi said I have found my lady love

Kushal Tandon: कुशाल टंडन ने की शिवांगी जोशी के साथ रिश्ते में होने की बात, बोले- 'मैंने लेडी लव ढूंढ लिया है'

Fri, 18 Oct 2024 03:03 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Oct 2024 03:03 PM IST
सार

अभिनेता कुशाल टंडन और अभिनेत्री शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं। अब कुशाल ने शिवांगी के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि पक्का नहीं है कि शादी कब हो लेकिन उन्होंने अपनी लेडी लव ढूंढ ली है।

विज्ञापन
Kushal Tandon talks about being in a relationship with Shivangi Joshi said I have found my lady love
कुशाल टंडन-शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkushaltandon

विस्तार

अभिनेता कुशाल टंडन ने अभिनेत्री शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप को लेकर हामी भर दी है। शिवांगी और कुशाल टंडन को कई बार एक साथ देखा जाता था, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिलेशन को लेकर हां नहीं की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कुशाल ने शिवांगी के साथ रिश्ते में होने की बात कंफर्म की है। कुशाल ने इंटरव्यू में कहा कि दोनों इस रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

Kushal Tandon talks about being in a relationship with Shivangi Joshi said I have found my lady love
शिवांगी जोशी-कुशाल टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkushaltandon
मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती हैं
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी से शादी के बारे में पूछने के बाद ही इस बारे में बात की है। कुशाल ने कहा, 'मैं अभी शादी नहीं करूंगा लेकिन मैं प्यार में हूं। हम इस रिश्ते को बहुत ही धीरे-धीरे आगे ले जा रहे हैं। मेरी मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती हैं, उनका बस चले तो मेरी आज ही शादी करवा दें'।

Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन-श्वेता ने अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर किए थे कई खुलासे, क्या बातें नहीं पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन

Kushal Tandon talks about being in a relationship with Shivangi Joshi said I have found my lady love
शिवांगी जोशी-कुशाल टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkushaltandon
मेरे माता-पिता ने लड़की तलाश रोक दी
कुशाल टंडन ने अपनी शादी को लेकर कहा कि शादी कब होगी अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन कभी भी कुछ भी हो सकता है। कुशाल ने कहा, 'और वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है, कभी भी'। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी लेडीलव मिल गई है, हमारा मैच बिल्कुल सही है। कुशाल टंडन ने कहा कि एक अच्छी लड़की की तलाश अब मेरे माता पिता की तरफ से रोक दी गई है'।

Bollywood Crisis: इन तीन मेगाबजट फिल्मों का भविष्य अधर में, निवेशकों का हिंदी फिल्मों में पैसे लगाने से इन्कार

विज्ञापन

Kushal Tandon talks about being in a relationship with Shivangi Joshi said I have found my lady love
शिवांगी जोशी-कुशाल टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkushaltandon
'बरसातें' धारावाहिक में किया था साथ में काम
शिवांगी जोशी को टीवी धारावाहिक 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ में देखा गया था। कुशाल और शिवांगी की जोड़ी को इस शो से काफी प्यार मिला था। शो बाद उनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री  ही काफी अच्छी रही। कुशाल को 'एक हजारों में मेरी बहना है' में देखा गया था। शिवांगी जोशी को सबसे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed