फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kunal kemmu childhood wish comes true with madgaon express thanks filmfare for the honour

'मडगांव एक्सप्रेस' से पूरी हुई कुणाल खेमू की बचपन की ख्वाहिश, फिल्फेयर ने किया सपना पूरा, सेलेब्स ने दी बधाई

Sun, 12 Oct 2025 12:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 12 Oct 2025 12:56 PM IST
सार

Kunal Kemmu On Filmfare Awards 2025: कुणाल खेमू का बचपन का सपना पूरा हुआ। उनका यह सपना फिल्मफेयर ने सच कर दिखाया। कुणाल ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्मफेयर को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
kunal kemmu childhood wish comes true with madgaon express thanks filmfare for the honour
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू को हाल ही में उनकी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक' का अवॉर्ड मिला। पुरस्कार के साथ कुणाल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने खास पल शेयर किए और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा।
विज्ञापन
Trending Videos

कुणाल का पोस्ट
कुणाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में कुणाल ब्लैक लेडी यानी फिल्मफेयर ट्रॉफी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस खुशी को जाहिर करते हुए कुणाल ने कैप्शन में लिखा, 'फिल्मफेयर जीतने का मेरा बचपन का सपना सच हुआ। यह ट्रॉफी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। @filmfare का शुक्रिया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)


विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल ने 'मडगांव एक्सप्रेस' की टीम का किया शुक्रिया 
कुणाल ने अपनी 'मडगांव एक्सप्रेस' की पूरी टीम को धन्यवाद दिया, जिसमें निर्माता, अभिनेता और क्रू शामिल हैं। कुणाल ने दर्शकों का भी आभार जताया जिन्होंने फिल्म को प्यार दिया। कुणाल ने लिखा, 'हर उस व्यक्ति को धन्यवाद जिसने फिल्म देखी और इसे प्यार दिया। मेरे परिवार का भी शुक्रिया जो हमेशा मेरे साथ है। मैं वादा करता हूं कि मैं अपना काम पूरी मेहनत से करता रहूंगा।'
विज्ञापन

सेलेब्स ने कुणाल को दी बधाई
कुणाल की इस जीत पर कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साकिब सलीम ने लिखा, 'चलो चलें', करीना कपूर खान ने लिखा, 'कुणाल ने इसे सबसे योग्य तरीके से कर दिखाया', उन्नी मुकुंदन ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई', नेहा धूपिया ने लिखा, 'बधाई हो कुणाल, बहुत ही अच्छी तरह', नील नितिन मुकेश और कृतिका कामरा ने लिखा, 'बधाई हो', दिशा पाटनी ने हार्ट इमोजी बनाया, एक्टर दिव्येंदु ने लिखा, 'आनंद तो हो रहा है, सुपर बधाई भाई', सबा पटौदी ने लिखा, 'बहुत अच्छी तरह से योग्य, तुम पर बहुत गर्व है भाई।'

'मडगांव एक्सप्रेस' के बारे में
'मडगांव एक्सप्रेस' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जो तीन बचपन के दोस्तों की गोवा सफर की कहानी बताती है, जो कई मुश्किलों के कारण अराजकता में बदल जाती है। यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी और इसे आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने फिल्मफेयर का शानदार वीडियो किया शेयर, SRK-काजोल-करण जौहर के साथ 90 के दशक की यादों का मनाया जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed