फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Kapoor dating Amitabh Bachchan's niece Naina

क्या बच्चन परिवार के दामाद बनेंगे कुणाल कपूर

Sat, 19 Jan 2013 10:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
Kunal Kapoor dating Amitabh Bachchan's niece Naina

हो सकता है कि आपको यह खबर जल्द ही मिले कि कुणाल कपूर बच्चन परिवार के दामाद बन गए हैं। ऐसा इसलिए होगा क्यों‌कि वह इन दिनों वह अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से इश्क लड़ा रहे हैं। उनका यह इश्क इतना गहरा हो गया है कि जहां कुणाल की फिल्म की शूटिंग होती है ‌नैना वहां पहुंच जाती हैं।

विज्ञापन


नैना बच्चन, अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी हैं। अभिषेक बच्चन की यह चचेरी बहन लंदन में इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। पिछली काफी समय से यह दोनों डेटिंग कर रहे हैं। यह संबंध तब और गहरा हो गया जब नैना, कुणाल से मिलने के लिए उनकी शूटिंग स्पॉट पर पहुंच गयीं। कुणाल लंदन में फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। नैना उनसे मिलने के लिए वहीं पर आई थीं।
विज्ञापन


इसके अलावा नैना जब भी मुंबई में होती हैं वह अपना ज्यादातर वक्त कुणाल कपूर के साथ बिताती हैं। कुणाल कपूर का संबंध बच्चन परिवार के सभी लोगों से अच्छा बताया जाता है। बच्चन परिवार से जुड़े हर शख्स के जन्मदिन पर कुणाल कपूर को उनके बंगले पर देखा जाता है। और तो और उनको त्योहारों पर भी यहां देखा गया है। इंडस्ट्री में अब यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि कुणाल बच्चन परिवार के दामाद कब बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed