फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kukatpally Court put a stay on the release of Amitabh Bachchan movie Jhund over copyrights infringement

अमिताभ बच्चन की फिल्म Jhund की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, कॉपीराइट उल्लंघन का दिया हवाला

Sat, 19 Sep 2020 10:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 19 Sep 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kukatpally Court put a stay on the release of Amitabh Bachchan movie Jhund over copyrights infringement
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : TWITTER- @SrBachchan

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'झुंड (Jhund)' की रिलीज पर  रंगा रेड्डी जिले के कुकटपल्ली कोर्ट ने रोक लगा दी है। फिल्म पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप है। कोर्ट ने कहा है कि इस फिल्म को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। यह मुकदमा हैदराबाद के स्वतंत्र फिल्म निर्माता नंदी चिन्नी कुमार द्वारा मियापुर, तेलंगाना में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रंगा रेड्डी की अदालत में दायर किया था। उन्होंने फिल्म को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था, जिसपर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


दरअसल झुंड की कहानी 'स्लम सॉकर फाउंडेशन' के संस्थापक और कोच विजय बरसे की कहानी पर आधारित है। वह अखिलेश पॉल के कोच भी थे, जो स्लम सॉकर बने थे। विजय की कहानी अखिलेश पॉल के बिना संभव नहीं है और इसके राइट्स नंदी चिन्नी कुमार के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदी के मुताबिक उन्होंने साल 2017 में एक स्लम सॉकर खिलाड़ी अखिलेश पॉल के जीवन पर फिल्म बनाने का अधिकार खरीदा था। अखिलेश नागपुर की एक बस्ती में पैदा हुए थे और नशे के आदी थे, लेकिन उनकी फुटबॉल में काफी रूचि थी। अपने मेहनत और जुनून के बल पर वो होमलेस वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान बने।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed