फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kubbra Sait reveals why she publicly apologised to Makarand Deshpande

अभिनेत्री कुब्रा सैत का खुलासा: मकरंद देशपांडे से मांगी थी सार्वजनिक माफी, जानिए वजह

Sat, 23 Oct 2021 09:14 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 23 Oct 2021 09:14 PM IST
सार

अभिनेत्री कुब्रा सैत ने बताया है कि उन्होंने क्यों मकरंद देशपांडे से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इसकी वजह का खुलासा किया है। कुब्रा ने बताया कि वह पहली बार अभिनेता मकरंद देशपांडे से मुंबई स्थित पृथ्वी कैफे में मिली थी।

विज्ञापन
Kubbra Sait reveals why she publicly apologised to Makarand Deshpande
कुब्रा सैत और मकरंद देशपांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कुब्रा सैत ने बताया है कि उन्होंने क्यों मकरंद देशपांडे से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इसकी वजह का खुलासा किया है। कुब्रा ने बताया कि वह पहली बार अभिनेता मकरंद देशपांडे से मुंबई स्थित पृथ्वी कैफे में मिली थी। इसके बाद जब वह कुछ वर्ष बीत जाने के बाद फिर से एक बार में मकरंद देशपांडे से मिलीं, तो उन्होंने माफी मांगी। कुब्रा ने बताया कि जब वह पहली बार मकरंद देशपांडे से मिलीं,  उस वक्त उन्हें उनके थिएटर में योगदान के बारे में पता नहीं था।

विज्ञापन


कुब्रा को इस बात का पता नहीं था कि मकरंद देशपांडे ने 1993 में अपना खुद का थिएटर ग्रुप अंश शुरू किया और कई सफल नाटकों का लेखन और निर्देशन के साथ ही उनमें अभिनय भी किया। अपने इंटरव्यू में कुब्रा सैत ने बताया कि जब पहली बार उनकी मकरंद देशपांडे से मुलाकात हुई तो उस वक्त मकरंद पृथ्वी कैफे में उनके पास ही मेज पर बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को देखकर सिर हिलाया क्योंकि दोनों के 'बड़े घुंघराले बाल' थे। कुब्रा ने बताया कि जब वह वहां से उठने लगे तो मैं उनके पास गई और उन्हें 'हाई' कहा। जवाब में मकरंद ने भी उनको  'हाई' कहा। कुब्रा ने कहा कि उनमें गजब का उत्साह था। वह जमीन से जुड़े हुए लगे। उन्होंने मेरी तरफ देखा और पूछा, तुम क्या करती हो? मैंने उनसे कहा कि मुझसे बात करने के लिए भुगतान किया जाता है। इस पर उन्होंने कहा, ओह, फैंसी। फिर मैंने उनसे पूछा, आप थिएटर करते हैं। इस पर उन्होंने कहा, हां, कभी कभी कर लेता हूं । सुब्रा ने कहा कि उस वक्त मुझे नहीं पता था कि वह उस्ताद हैं।
विज्ञापन


 

कई साल बाद मैं जब उनसे मिली तो मैंने माइक पर मंच से उनसे माफी मांगी थी। मैं उस बार की मेजबानी कर रही थी जहां वह आये थे। कुब्रा ने बताया कि मैंने माइक पर ही कहा मुझे आप में से हर एक के सामने मकरंद देशपांडे से माफी मांगनी है, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि वह कौन थे। मैं आपका आशीर्वाद लेने आ रही हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed