फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Krushna Abhishek Sudesh Lehri Are Not On Talking Terms Thanks To Their New Show The Drama Company

What? टूट गई कॉमेडी के जय और वीरू की दोस्ती !

Thu, 03 Aug 2017 10:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 03 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek Sudesh Lehri Are Not On Talking Terms Thanks To Their New Show The Drama Company
कृष्णा-सुदेश - फोटो : TellyChakkar
कॉमेडी के जय और वीरु यानि कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा है लेकिन अब इस दोस्ती में खटास आ गई है। बात इतनी आगे बढ़ चुकी है कि अब दोनों में बातचीत भी एकदम बंद है।
विज्ञापन


इस दरार का कारण दोनों का नया शो 'द ड्रामा कंपनी' है। खबरों के मुताबिक सुदेश कृष्णा को मिल रही लाइमलाइट से खुश नहीं हैं। शो में दोनों ही कॉमेडी कर रहे हैं लेकिन ज्यादा हाईलाइट कृष्णा हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जब हैरी मेट सेजल' का नया गाना 'फुर्र' रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में बात करते हुए बताया, 'हमारे बीच कुछ मतभेद हैं लेकिन हम इसे सुलझा लेंगे। पहले हम एक-दूसरे से निजी परेशानियां भी शेयर करते थे लेकिन अब हमारे बीच केवल काम की बात होती है। अब अगर मुझे सुदेश से बात करनी है तो पहले मुझे उनके मैनेजर से बात करनी पड़ेगी, जो मैं नहीं करना चाहता।' कृष्णा ने आगे सुदेश के साथ अपने अच्छे दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कॉमेडी में जो कुछ भी सीखा है वो सुदेश से ही सीखा है।

ये भी पढ़ें: 'Lucknow Central' Song: फिर छाया 'कावां कावां', बस इस बार अलग है आवाज

कृष्णा ने आगे कहा, ''कॉमेडी का सर्कस' के वक्त सुदेश को मुझसे बेहतर लाइनें मिलती थीं, मैंने तब कभी शिकायत नहीं की। शो किसी एक इंसान से नहीं, बल्कि पूरी टीम से चलता है। अगर लोग 'द ड्रामा कंपनी' को मेरा शो कह रहे हैं तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed