फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   krrish 3 is different with krrish

'कृष' से कुछ इस तरह अलग होगी 'कृष 3'

Mon, 28 Oct 2013 08:11 AM IST
रमा शर्मा/फीचर डेस्क,दिल्ली
रमा शर्मा/फीचर डेस्क,दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
krrish 3 is different with krrish

जब कोई बहुप्रतीक्षित फिल्म आने को होती है, तो अटकलें तो तेज हो ही जाती हैं। आने वाली फिल्म `कृष-3' को ही लीजिए। कुछ लोग इसकी स्टार कास्ट, किरदार और तकनीक से प्रभावित हैं, तो कुछ इसके कमजोर संगीत को देखते हुए इसकी सफलता को लेकर आशंकित भी हैं।

विज्ञापन


हालांकि `कृष-3' कई मामलों में कुछ नई परंपराएं भी रखने वाली है। बॉलीवुड सिनेमा में म्यूटेंट के कॉन्सेप्ट को संभवतः पहली बार परदे पर उतारने वाली फिल्म है यह। इसमें म्यूटेंट काया का रोल कर रही हैं कंगना रनोट। `कृष-3' के माध्यम से विलेन के किरदार को भी एक नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन


विलेन `काल' की भूमिका में विवेक ओबेरॉय का कहना है कि मुगेंबो के बाद उनके द्वारा निभाए गए काल के किरदार को लोग याद रखेंगे। फिल्म में दो हीरोइनें हैं, लेकिन दूसरी हीरोइन का किरदार कई मायनों में फीमेल लीड से बढ़कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूटेंट के किरदार को परदे पर साकार करने में कंगना अगर सफल होती हैं, तो यह उनकी निजी उपलब्धि तो होगी ही, फिल्मों में सेकंड और फर्स्ट लीड के बीच खिंची खाईं भी भरने में मदद मिलेगी।

निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन इस फिल्म के माध्यम से फिल्म के हर पहलू को एक और बड़ा कैनवास दे रहे हैं। फिर चाहे बात किरदारों की हो या कि कहानी की या कि तकनीक की। खबर है कि `कृष’ मास्क पर ही 54 लाख का खर्च आया है।

साथ ही स्पेशल इफेक्ट्स का भी फिल्म में खूब प्रयोग हुआ है। कहा यह भी जा रहा है कि स्पेशल इफेक्ट्स पर भी राकेश रोशन ने कई करोड़ खर्च कर दिए हैं। फिल्म में ग्लैमर के लिए प्रियंका चोपड़ा और कंगना की डबल डोज भी रखी गई है।

फिल्म के लिए कोई कसर छोड़ी नहीं गई है, लेकिन फिल्म का म्यूजिक कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ रहा है। स्पेशल इफेक्ट्स के नतीजों पर भी शंका जाहिर की जा रही है। इससे पहले शाहरुख खान की सुपरहीरो फिल्म `रा.वन' का हश्र तो सभी देख ही चुके हैं।


`रा.वन' को उसके संगीत की बदौलत बढ़िया ओपनिंग मिली थी। `कृष-3' के मामले में यह भी कमजोर दिख रहा है। फिल्म एक नवंबर को रिलीज होगी। देखना है कि दर्शक फिल्म के बारे में क्या राय देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed