फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   krk will back to india

मोदी ने पाकिस्तान भेजा, राजनाथ ने बुलवाया!

Fri, 23 May 2014 07:45 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
krk will back to india

नरेंद्र मोदी की जीत पर देश छोड़कर जाने का दावा करने वाले बॉलीवुड के विवादित अभिनेता कमाल रशीद खान यानी केआरके ने एक नई बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि वह तो पाकिस्तान में ही रहना चाहते हैं लेकिन उन्हें राजनाथ सिंह ने वापस बुला लिया है।

विज्ञापन


केआरके ने कल ट्वीट किया कि 'मुझे राजनाथ सिंह जी के राजनीतिक सलाहकार अमरनाथ मिश्रा ने फोन करके वापस भारत आने के लिए कहा है इसलिए मैं कल या परसों तक लौट आऊंगा।'

विज्ञापन

फिर एक और ट्विट किया

krk will back to india

केआरके ने एक बार फिर ट्वीट करके कहा कि आज फिर से मुझे राजनाथ सिंह जी के राजनीतिक सलाहकार सुधांशु त्रिवेदी ने फोन करके वापस भारत आने के लिए कहा है इसलिए मैं आज लौट रहा हूं।

इससे पहले केआरके ने ट्विटर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ विमान की एक फोटो शेयर की थी और लिखा था कि मोदी जी जीत गए हैं और मैं अपने वादे के मुताबिक देश छोड़कर जा रहा हूं।

शाहरुख को भी लपेटा था

krk will back to india

केकेआर खुद तो पाकिस्तान चले ही गए थे उन्होंने इस मसले पर अभिनेता शाहरुख खान को भी लपेटे में लिया था। उन्होंने एक ट्विट जारी करते हुए लिखा था कि शाहरूख खान ने भी ट्विट किया था कि यदि मोदी पीएम बनते हैं तो वे भी पाकिस्तान चले जाएंगे। हालांकि शाहरुख खान ने इसका खंडन किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed