KRK: शाहरुख की 'जवान' को ब्लॉकबस्टर बताने पर ट्रोल हुए केआरके, लोग बोले- बदले बदले से नजर आ रहे हैं
केआरके ने ट्वीट किया, ''जो हारी हुई बाजी जीत ले उसे बाजीगर कहते हैं। शाहरुख खान ने यह साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के असली बाजीगर हैं।''
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुद को सबसे बड़ा क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर बॉलीवुड सितारों की आलोचना करते हुए नजर आते हैं। शाहरुख खान हो या सलमान वह किसी को भी नहीं छोड़ते। हालांकि, अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर वह किंग खान की तारीफ करते नजर आए। केआरके ने ट्विटर पर गुरुवार को उनकी फिल्म जवान की जमकर तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने फिल्म को ब्लॉकबस्टर तक बता डाला।
Charu Asopa: रिवीलिंग ड्रेस को लेकर ट्रोल होने पर चारू असोपा का फूटा गुस्सा, कहा- अपनी नीयत ठीक करें
केआरके ने ट्वीट किया, ''जो हारी हुई बाजी जीत ले उसे बाजीगर कहते हैं। शाहरुख खान ने यह साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के असली बाजीगर हैं। क्या लाइअप है। पठान...ऑलरेडी ब्लॉकबस्टर...जवान- श्योरशॉट ब्लॉकबस्टर और डंकी को कोई रोक ही नहीं सकता।''
Citadel Review: चालीस की प्रियंका का एक्शन चमत्कार, रिचर्ड मैडेन के साथ केमिस्ट्री का इम्तिहान अभी बाकी है
शाहरुख की इतनी तारीफ पर अब लोगों ने केआर के बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ''बदले बदले से नजर आ रहे हैं रंग सरकार के।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''तीन बार ब्लू टिक चेक किया...फिर फॉलोअर चेक किया...यकीन नहीं हो रहा है कि आप ऐसा कह रहे हैं।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स केआरके को जमकर खरी-खरी सुना रहे हैं।
Remo D'Souza: फिल्म न चलने पर मानसिक तनाव में आ गए थे रेमो डिसूजा, बताया- कठिन समय से कैसे आए बाहर
बता दें कि जनवरी में रिलीज हुए शाहरुख खान की फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही केआरके के सुर बदल गए हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद वह अभिनेता की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही जवान के जरिए फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म को जून के महीने में रिलीज करने की तैयारी है। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहा है। एटली कुमार की इस फिल्म में उनके अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Chrisann Pereira: 'शौचालय के पानी से बनाई कॉफी और...,' शारजाह जेल से रिहा हुईं क्रिसन परेरा ने सुनाई आपबीती