KRK: केआरके ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, आमिर खान को लेकर कहा- 'किसी की फिल्म हिट हो तो वे सो नहीं पाते'
अभिनेता केआरके अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं। वे अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री, सितारों और निर्देशकों पर निशाना साधते दिखते हैं। एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड पर कटाक्ष किया है।
विस्तार
केआरके उर्फ कमाल आर खान बॉलीवुड पर कटाक्ष का कोई मौका नहीं छोड़ते। अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद भी होता है और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है। बावजूद इसके केआरके का पोस्ट करते रहना जारी है। आज उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसके जरिए बॉलीवुड की सबसे बड़ी समस्या से दो-चार कराया है। उनका कहना है कि इस इंडस्ट्री में किसी को नहीं पता कि दर्शक क्या चाहते हैं।
क्या है बॉलीवुड की समस्या?
केआरके ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने सुभाष घई, महेश भट्ट, सुनील दर्शन का नाम लिया है। केआरके ने लिखा है, 'बॉलीवुड में हर कोई जीनियस है। यहां कोई भी अपनी आखिरी सांस तक भी यह स्वीकार नहीं करता कि उसे जनता की पसंद के बारे में कुछ मालूम नहीं है। सुभाष घई, महेश भट्ट, सुनील दर्शन सब खत्म हो चुके हैं, लेकिन वे भी किसी की सलाह नहीं मानते। और यही बॉलीवुड की सबसे बड़ी समस्या है'।
In Bollywood, everybody is a genius and nobody does accept till his last breath that he doesn’t know about the choice of public. Subhash Ghai, Mahesh Bhatt, Sunil Darshan are finished but they will also not accept any suggestion. And this is the biggest problem of Bollywood.
— KRK (@kamaalrkhan) November 18, 2024
आमिर और अनीस बज्मी का वीडियो किया साझा
इसके अलावा केआरके का एक और पोस्ट भी जमकर वायरल हो रहा है। केआरके ने कल रविवार को एक्स हैंडल से ही एक वीडियो शेयर किया। इसमें आमिर खान को 'भूल भुलैया 3' फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी से बात करते देखा जा सकता है। केआरके ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आमिर खान ने निर्देशक अनीस बज्मी से कहा, 'सिंघम अगेन वालों ने भूल भुलैया 3 से टक्कर लेकर गलती कर दी, जबकि वो खुद को अजय देवगन और करीना कपूर का अच्छा दोस्त कहते हैं'।
Amir Khan told to director Anees Bazmee:- Singham Again Waalon Ne Bhool Bhulaiyaa Se Takkar Lekar Galti Kardi.
— KRK (@kamaalrkhan) November 17, 2024
While he calls himself good friend of @ajaydevgn and Kareena Kapoor. pic.twitter.com/jR2mQ68DvY
आमिर खान पर साधा निशाना
केआरके ने एक पोस्ट और साझा किया है, इसमें उन्होंने आमिर खान पर कटाक्ष कसा है। केआरके के ने लिखा है, 'अगर किसी एक्टर की फिल्म हिट हो जाती है तो आमिर खान कम से कम एक हफ्ते तक ठीक से नहीं सो पाते। बॉलीवुड में वे ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा जलन होती है'।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी सिंघम अगेन भी रिलीज हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 का दबदबा है, सिंघम 3 फ्लॉप घोषित हो चुकी है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 231.4 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनी सिंघम 3 ने 231.06 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Dune Prophecy Review: महाभारत से पांच हजार साल पहले की कहानी, जादू टोना करने वालियों ने फेंका मजबूत जाल