KRK: बॉलीवुड फिल्मों को केआरके ने बताया वाहियात, कहा- बहुत जल्द खत्म हो जाएगा...
केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने अक्सर बॉलीवुड फिल्मों पर कमेंट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द साउथ सिनेमा बॉलीवुड की जगह ले लेगा।
विस्तार
एक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल राशिद खान हमेशा अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह बॉलीवुड की हर नई फिल्म का रिव्यू देते हैं, लेकिन ये भी सच है कि केआरके ज्यादातर फिल्मों में कमियां निकालने की वजह से ट्रोल भी होते हैं। इतना ही नहीं, केआरके बॉलीवुड के अभिनेताओं को घेरने का भी एक मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार वह फिर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हो रहीं बॉलीवुड की फिल्मों को घटिया और वाहियात बताया है।
बॉलीवुड को कहा घटिया
हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है- बॉलीवुड के लोग अपनी गलतियां मानने को तैयार नहीं हैं और जनता पर उनकी वहियात घटिया फिल्में न देखने का आरोप लगा रहे हैं। अगर वे अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं कर सकते तो वे सुधार भी नहीं कर सकते और अच्छी फिल्में नहीं बना सकते हैं। इसका मतलब यही है कि बहुत जल्द साउथ सिनेमा बॉलीवुड की जगह ले लेगा और बॉलीवुड खत्म हो जाएगा।
Bollywood people are not ready to accept their mistakes instead they are blaming public for not watching their Wahiyat Ghatiya films. If they can’t accept their mistakes then they can’t improve and make good films. It means south will take over and Bollywood will be finished.
— KRK (@kamaalrkhan) July 29, 2022
पब्लिक ने भी किया सपोर्ट
केआरके की इस बात का लोग भी सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'केआरके भी कभी-कभी अच्छी बातें कर लेते हैं'। वहीं दूसरे ने कहा, 'इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए, जिससे लोगों का पैसा बचेगा'। एक अन्य शख्स ने बॉलीवुड को लेकर कहा, 'मैं हैरान हूं कि वो कहते हैं...आप थियेटर में जाकर फिल्म देखें और तब फैसला लें कि मूवी अच्छी है या नहीं...उन्हें लगता है पब्लिक बेवकूफ है'।
इससे पहले केआरके ने अक्षय कुमार की रक्षाबंधन को बढ़िया और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का सपोर्ट नहीं करने के लिए कहा था। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैंने कई बार कहा है कि मेरे लिए खान, कपूर, कुमार सभी एक जैसे हैं। मैं अभिनेताओं, निर्देशकों की जाति और धर्म के कारण किसी फिल्म का समर्थन नहीं करता मैं सिर्फ अच्छी फिल्मों को सपोर्ट करता हूं। इसलिए, मैं अच्छी पारिवारिक फिल्म 'रक्षा बंधन' का सपोर्ट कर रहा हूं। वहीं, लाल सिंह चड्ढा एक खराब फिल्म है, इसलिए मैं इसे सपोर्ट नहीं कर सकता।'