फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kritika Kamra and Gaurav Kapur Wedding: Couple to marry in March in an intimate signing ceremony

मार्च में बजेगी कृतिका कामरा और गौरव कपूर के घर शहनाई; इस दिन होगी रजिस्टर्ड मैरिज, भव्य रिसेप्शन की भी तैयारी

Fri, 20 Feb 2026 10:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Feb 2026 10:43 AM IST
सार

Kritika Kamra and Gaurav Kapur Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर काफी वक्त से अटकलें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि यह जोड़ी अगले महीना यानी मार्च में शादी रचाने वाली है।

विज्ञापन
Kritika Kamra and Gaurav Kapur Wedding: Couple to marry in March in an intimate signing ceremony
कृतिका कामरा-गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर व क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। जब से दोनों ने अपना रिलेशन ऑफिशियल किया है, इनकी शादी को लेकर कयास लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि मार्च में यह जोड़ी शादी रचाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका और गौरव कपूर 11 मार्च को मुंबई में रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी होगा।

विज्ञापन

Kritika Kamra and Gaurav Kapur Wedding: Couple to marry in March in an intimate signing ceremony
कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

कहां होगी कृतिका और गौरव कपूर की रजिस्टर मैरिज?
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी टीवी प्रेजेंटर के मुंबई स्थित आवास पर होगी। रजिस्टर मैरिज बहुत निजी रूप से होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल के एक करीबी सोर्स ने कहा, 'कृतिका और गौरव चाहते थे कि उनकी शादी दिखावटी होने के बजाय असली और पर्सनल लगे। हालांकि, वे परंपरा को बहुत महत्व देते हैं। ऐसे में वे यह भी चाहते हैं कि सेलिब्रेशन में दिखें कि वे कौन हैं, वे कितने मिलनसार, जुड़े हुए, एलिगेंट हैं और उनके आस-पास वे लोग हैं, जो सच में उनके लिए मायने रखते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kritika Kamra and Gaurav Kapur Wedding: Couple to marry in March in an intimate signing ceremony
कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

कब होगा कपल का रिसेप्सन?
रजिस्टर मैरिज के बाद कृतिका और गौरव रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। कहा जा रहा है कि शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च को रिसेप्शन की तैयारी है। कृतिका और गौरव मार्च में अपनी शादी और रिसेप्शन के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वे अभी से तैयारियों में जुट चुके हैं। सेलिब्रेशन में पूरी तरह डूबने के लिए कपल फिलहाल अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं।

विज्ञापन

कृतिका और गौरव का वर्क फ्रंट
कृतिका और गौरव के रिसेप्शन की शाम को एक पार्टी का आयोजन होगा। इसमें इसमें शान-शौकत के बजाय लग्जरी का तड़का होगा। पार्टी में दोनों के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट  व फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होंगे। कृतिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन्होंने हाल ही में इंडिपेंडेंट जॉनर की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इसकी शूटिंग मार्च के पहले हफ्ते तक खत्म होने की उम्मीद है। वहीं, गौरव अपने वर्ल्ड कप के होस्टिंग कमिटमेंट्स के साथ एक बिजी शेड्यूल को मैनेज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed