फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon on trolls Accusing Her Of Using Face Fillers In VIRAL Puffy Face Pic give a witty reply

Kriti Sanon: कृति सेनन ने फेस फिलर्स की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, बेहतरीन जवाब से नेटिजन्स को सिखाया सबक

Fri, 04 Aug 2023 02:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 04 Aug 2023 02:41 PM IST
सार

कृति सेनन ने फेस फिलर्स की ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बेहतरीन जवाब से नेटिजन्स को सबक सिखाती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Kriti Sanon on trolls Accusing Her Of Using Face Fillers In VIRAL Puffy Face Pic give a witty reply
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आईं। वहीं, एक्ट्रेस को आने वाले दिनों में कई और प्रोजेक्ट में देखा जाना है। हालांकि, बिजी शेड्यूल के बीच भी कृति सेनन समय निकालकर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ीं। इसी दौरान कृति ने उस ट्रोल का भी जवाब दिया, जिसमें एक्ट्रेस को फिलर्स के कारण चेहरे के सूजन पर आड़े हाथों लिया गया था। 

विज्ञापन

कृति सेनन का सोशल मीडिया पर जलवा

कृति सेनन एक उत्साही सोशल मीडिया यूजर हैं, और वह अक्सर अपने पोस्ट से फैंस का मनोरंजन करती हैं। 33 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में टुलम, मेक्सिको में अपनी छुट्टियों से कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसके अलावा उन्होंने कई वीडियो भी पोस्ट किए, जिसमें वह अपनी बहन और भाई के साथ दिल खोलकर वेकेशन का लुत्फ उठाती देखी गईं। पहले वीडियो में, कृति गुलाबी और नारंगी धारियों वाले एक जंपसूट में अदाओं का जादू बिखेरती नजर आईं। 

विज्ञापन


Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' पर छाए मुसीबत के बादल, नरेश कथूरिया ने मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

कृति सेनन का ट्रोल्स को जवाब

कृति सेनन की फॉलोअप स्टोरी के कैप्शन ने लोगों का खासा ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर साझा कर इसके कैप्शन में लिखा, 'पानी-सूरज-बीच = खुशी।' इसके साथ ही कृति ने यह भी लिखा, 'मैं एक 'नॉट सो पफी' मॉर्निंग में हूं।' इस लाइन के जरिए कृति ने उन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाह दिया, जिन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस ने फिलर्स से अपना चेहरा खराब कर लिया है, और अब फूली हुई दिखती हैं। दरअसल, कृति की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे देख नेटिजन्स ने मान लिया कि उन्होंने फेस फिलर्स का सहारा लिया है, और अब उनका चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, कृति के जवाब से साफ हो रहा है कि उन्होंने स्किन संबंधित कोई ट्रीटमेंट नहीं ली है।


Nora Fatehi: 'सिर्फ चार लड़कियां ही कर रहीं फिल्में', लीड रोल न मिलने पर भड़कीं नोरा फतेही

कृति सेनन का वर्कफ्रंट

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था, जिसमें प्रभास, सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे सितारे भी थे। आने वाले दिनों में कृति सेनन 'द क्रू' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें फिल्म 'गणपथ' में भी देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed