बहन नूपुर की शादी की चर्चा के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखीं कृति सेनन, कैमरा देखकर कबीर ने दिया ऐसा रिएक्शन
Kriti Sanon And Kabir Bahia Viral Video: कृति सेनन अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्हें रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया। पैपराजी का कैमरा देखकर कबीर ने जो रिएक्शन दिया, वह वायरल हो रहा है।
विस्तार
कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में ज्यादा व्यस्त हैं। जल्द ही उनकी बहन की शादी होने वाली है। इसी बीच उन्हें अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया है। दोनों एक ही कार में नजर आए। पैपराजी ने इस कपल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। कृति ने पैपराजी के कहने पर फोटो क्लिक कराए लेकिन कबीर पैपराजी के सामने नहीं आए।
कैमरा देख क्या रहा कबीर का रिएक्शन?
कृति सेनन और कबीर को एक ही कार में साथ कहीं जाते हुए देखा गया। कार के अंदर बैठे कबीर ने जब देखा कि पैपराजी उनकी फोटो, वीडियो ले रहे हैं तो उन्होंने खुद को पीछे करने की कोशिश नहीं की। एक बार कार के अंदर से ही पैपराजी को देखा। वह शांत होकर कार में बैठे रहे। बाद में कृति ने कार का दरवाजा खाेला और पैपराजी के कहने पर फोटो क्लिक करवाए। फैंस के साथ भी कृति से पोज दिए। इस तरह कहीं ना कहीं कृति और कबीर ने अपने रिश्ते पब्लिक के सामने कंफर्म कर दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
कब होगी कृति की बहन की शादी
कृति सेनन की बहन की शादी इसी महीने है। खबर है कि कृति की बहन नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन 11 जनवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। वैसे अभी तक कृति या उनके परिवार ने नूपुर की शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की है। लेकिन क्रिसमस पर कृति ने कुछ तस्वीरों इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिसमें नूपुर के साथ स्टेबिन बेन नजर आ रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें: ‘हर फिल्म अलग होती है’, कृति सेनन नहीं लेती बॉक्स ऑफिस नंबर्स का दबाव; ‘कॉकटेल 2’ को लेकर कही ये बात
शाहिद कपूर के साथ फिल्म कर रही हैं कृति
पिछले साल कृति सेनन ने धनुष के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' की थी। फिल्म को आनंद एल राय ने निर्देशित किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया। कृति सेनन एक फिल्म 'कॉकटेल 2' भी कर रही हैं, इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर हैं। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी।