फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kriti kharbanda follow melody trend amid pm modi and pm meloni viral video Shares photo in chocolate dress

सोशल मीडिया पर छाया 'मेलोडी' का खुमार, कृति खरबंदा ने फाेटो शेयर कर पूछा- इतनी चॉकलेटी क्यों है?

Wed, 20 May 2026 06:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 20 May 2026 06:33 PM IST
सार

Kriti Kharbanda Photos On Social Media: अभिनेत्री कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम पर ब्राउन रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। इसे साझा करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कैप्शन भी डाला कि सभी का ध्यान उस पर चला गया।

विज्ञापन
kriti kharbanda follow melody trend amid pm modi and pm meloni viral video Shares photo in chocolate dress
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इटली के दौरे पर हैं। बुधवार को इटली पहुंचने के बाद उन्होंने वहां से अपनी और इटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। वहीं मेलोनी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उनके लिए भारत से मेलोडी टॉफी लेकर गए हैं।
विज्ञापन

जब से यह वीडियो सामने आया तभी से 'मेलोडी' ट्रेंड छाया हुआ है। इसी तर्ज पर अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी एक पोस्ट साझा की।

ब्राउन रंग की ड्रेस में पोस्ट की तस्वीर
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर भूरे (ब्राउन) रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। जिसका रंग 'मेलोडी' टॉफी से मिल रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया- 'ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?' यह पोस्ट सभी को काफी पसंद आई। जिसके बाद उनकी पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए।
विज्ञापन

 

kriti kharbanda follow melody trend amid pm modi and pm meloni viral video Shares photo in chocolate dress
पीएम नरेंद्र मोदी, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों ट्रेंड कर रहा 'मेलोडी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इटली दौरे पर वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें भी मेलोनी ने शेयर की थीं। वहां पीएम मोदी ने मेलोनी की भारत की मशहूर 'मेलोडी' चॉकलेट गिफ्ट की थी। जिसके बाद से ही लोगों ने इसपर तरह -तरह के मीम्स बनाने शुरू कर दिए थे। पीएम मोदी का यह गिफ्ट न सिर्फ इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि  यह भारत और इटली के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक साझेदारी को भी प्रदर्शित करता है।

kriti kharbanda follow melody trend amid pm modi and pm meloni viral video Shares photo in chocolate dress
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा का वर्कफ्रंट
कृति की आखिरी फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई 14 फेरे थी। इन दिनों एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म 'रिस्की रोमियो' पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो ओटीटी पर वेब सीरीज 'राण नायडू' के सीजन 2 में भी नजर आई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed