फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krishna Shroff Calls Tiger Shroff A Little Psychotic While Talking About His Diet

कृष्णा ने क्यों भाई टाइगर श्रॉफ को कहा साइको? सख्त लाइफस्टाइल को लेकर की खुलकर बात; कहा- ‘मुझे पागलपन लगता है’

Sun, 31 May 2026 03:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 31 May 2026 03:11 PM IST
सार

Tiger Shroff: हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने उनके लाइफस्टाइल को लेकर खुलकर बात की। इस बीच कृष्णा ने टाइगर को मजाक में साइको कह दिया। जानें क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Krishna Shroff Calls Tiger Shroff A Little Psychotic While Talking About His Diet
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर श्रॉफ अपने फिटनेस लेवल से फैंस को हमेशा हैरान करते रहते हैं। एक्टर अपनी फिल्मों में अक्सर खुद ही स्टंट करते हैं और अपनी लाइफ में बेहद सख्त रूटीन फॉलो करते हैं। उनकी बहन और रियलिटी टीवी स्टार कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में बताया कि टाइगर इतने डिसिप्लिन्ड हैं कि अपने बर्थडे पर भी केक नहीं खाते, सिर्फ उसे सूंघते हैं।

विज्ञापन

टाइगर को नहीं आती कुकिंग
हाल ही में एक इंटरव्यू में कृष्णा ने टाइगर की असली जिंदगी की झलक दिखाई। जब उनसे पूछा गया कि क्या टाइगर किचन में समय बिताते हैं, तो वह हंस पड़ीं और बोलीं, ‘वो खाना नहीं बनाते। उन्हें तो अंडा बनाना भी नहीं आता। सच में, वो शायद मुझे ये कहने पर मार ही देंगे, लेकिन उन्हें अंडा बनाना भी नहीं आता।’

विज्ञापन

Krishna Shroff Calls Tiger Shroff A Little Psychotic While Talking About His Diet
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा ने टाइगर की लाइफस्टाइल पर ये कहा
टाइगर की सख्त लाइफस्टाइल के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने बताया कि वो कभी भी स्नैकिंग नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘देखिए, वो हर रात एक ही समय पर सोते हैं और फिर उठकर कुछ खाने-पीने या स्नैक करने का सवाल ही नहीं उठता। मैं हमेशा कहती हूं कि एक तरफ बहुत ज्यादा डिसिप्लिन होता है और दूसरी तरफ नॉर्मल लाइफ। टाइगर पहले वाले हैं, यानी बहुत ज्यादा डिसिप्लिन्ड, और मैं बीच में हूं।’

Krishna Shroff Calls Tiger Shroff A Little Psychotic While Talking About His Diet
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

केक को सिर्फ सूंघते हैं, खाते नहीं हैं
कृष्णा ने एक और चौंकाने वाली बात बताई कि टाइगर अपने बर्थडे पर भी मिठाई नहीं खाते। उन्होंने कहा, ‘वो अपने बर्थडे पर केक को सिर्फ सूंघते हैं, खाते नहीं हैं। मुझे तो ये थोड़ा पागलपन लगता है।’

ये भी पढ़ें- IPL Finale 2026: समापन समारोह में सुरों से समां बांधेंगे कैलाश खेर, वरुण और मृणाल भी आ सकते हैं नजर

विज्ञापन

Krishna Shroff Calls Tiger Shroff A Little Psychotic While Talking About His Diet
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट 
फिलहाल टाइगर अपनी अगली फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्य के लुक में बदलाव की वजह से फिल्म की शूटिंग अब अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अब वो सिर्फ इसके प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed