फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kailash Kher to Perform in IPL 2026 Closing Ceremony At Narendra Modi Stadium Ahmedabad

IPL Final 2026: समापन समारोह में सुरों से समां बांधेंगे कैलाश खेर, वरुण और मृणाल भी आ सकते हैं नजर

Sun, 31 May 2026 02:18 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 31 May 2026 02:18 PM IST
सार

RCB vs GT IPL Final 2026: कैलाश खेर अपने गीतों और सुरों के जरिए किसी भी समारोह को यादगार बना देते हैं। वह आईपीएल 2026 के समापन समारोह में भी नजर आ सकते हैं। उनके अलावा वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Kailash Kher to Perform in IPL 2026 Closing Ceremony At Narendra Modi Stadium Ahmedabad
आईपीएल में लगेगा सितारों का मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच के समापन समारोह में कैलाश खेर भी परफॉर्म कर सकते हैं। अभी तक कैलाश खेर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन एक वायरल वीडियो देखकर फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है। इसके अलावा वरुण धवन, मृणाल पांडे और पूजा हेगड़े को भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखा गया है, ये सितारे भी आईपीएल के फाइनल मैच से जुड़े इवेंट में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या आईपीएल में परफॉर्म करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे कैलाश? 
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कैलाश खेर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह मास्क पहने नजर आ रहे हैं और किसी से बात करते दिख रहे हैं। इसी तरह एक और वीडियो भी वायरल है, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैलाश खेर का सॉन्ग बज रहा है, जूनियर आर्टिस्ट इस गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कैलाश के अलावा भी कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स आईपीएल 2026 के समापन समारोह में परफॉर्म कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ahmedabad Live | Amdavad  News, Events, Exhibition  & Promotions (@ahmedabad_live)


 
 

 

वरुण धवन-मृणाल और पूजा हेगड़े ।PL फाइनल में नजर आ सकते हैं
सोशल मीडिया पर वरुण धवन, मृणाल पांडे, पूजा हेगड़े का भी एक वीडियो वायरल है। ये सभी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वरुण ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ डांस भी किया है। जल्द ही उनकी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रमोशन पूरी स्टार कास्ट कर रही है। इसी बीच इनके आईपीएल मैच के फाइनल में शामिल होने की भी गुजाइश है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)




किसके बीच होगा फाइनल मैच? 
आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर यह मैच जीतती है ताे दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम बनेगी। इसी तरह गुजरात टाइटंस की भी यही स्थिति रहेगी, वह भी फाइनल मैच जीतने पर आईपीएल का दूसरी बार अपने नाम करेगी। फैंस इन मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed