कोंकणा सेन शर्मा ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को किया अनफॉलो, अभी भी फॉलोअर्स में शामिल हैं ये बड़े सितारे
Konkona Sen Sharma Unfollows Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी इस वक्त सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बनी हुई है। कई सेलेब्स भी इससे जुड़ रहे हैं, लेकिन अचानक कोंकणा सेन शर्मा ने इसे अनफॉलो क्यों किया?
विस्तार
इन दिनों सटायर पेज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर वायरल है। लगातार चर्चाओं में बने इस अनोखे व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया पेज से कई सेलेब्स भी जुड़ रहे हैं। कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाने वाले इस पेज को अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा और ईशा गुप्ता समेत कई हस्तियों ने भी फॉलो किया हुआ है। लेकिन इस बीच अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने इसे फॉलो करने के बाद अब अनफॉलो कर दिया है।
कोंकणा ने किया अनफॉलो
कोंकणा सेन शर्मा ने तेजी से वायरल हो रहे इस व्यंग्यात्मक पेज को पहले फॉलो किया था। लेकिन बाद में उनका नाम गायब हो गया, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। कोंकणा के अलावा टेलीविजन अभिनेता अभिषेक निगम ने भी कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है।
हालांकि, कोंकणा ने ऐसा क्यों किया, इसकी कोई जानकारी या स्पष्टीकरण अभी सामने नहीं आया है। सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) एक व्यंग्य-आधारित राजनीतिक आंदोलन है, जिसे डिजिटल रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने बनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणियों पर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसे ऑनलाइन काफी लोकप्रियता मिली है।
कोंकणा ने भले ही कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया हो, लेकिन अभी भी कई सेलेब्स इसके पेज को फॉलो कर रहके हैं। इसके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो करने वालों में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री दीया मिर्जा, ईशा गुप्ता और फातिमा सना शेख, निर्देशक कुणाल कोहली और कॉमेडियन कुणाल कामरा शामिल हैं। उमर रियाज, उर्फी जावेद, हिमांशी खुराना और शीजान खान जैसे टीवी कलाकार भी कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं।