फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   konkona sen sharma mother aparna sen never allowed to watch Ramayan and Mahabharat know why

Konkona Sen: कोंकणा सेन की मां ने नहीं दी थी रामायण-महाभारत देखने की इजाजत, एक्ट्रेस ने किया वजह का खुलासा

Sat, 12 Aug 2023 02:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 12 Aug 2023 02:22 PM IST
सार

हाल ही में कोंकणा ने बताया कि उनकी मां ने उनको बड़े होने के दौरान कभी भी मुख्यधारा की हिंदी और बंगाली फिल्में नहीं देखने दी थी।

विज्ञापन
konkona sen sharma mother aparna sen never allowed to watch Ramayan and Mahabharat know why
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : Social media

विस्तार

कोंकणा सेन शर्मा न केवल हिंदी बल्कि बंगाली सिनेमा में भी एक अभिनेता और निर्देशक दोनों के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चार साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत करने के चार दशक बाद भी वह अपने आकर्षण से दर्शकों को बांधने में कामयाब रही हैं। प्रशंसित फिल्म निर्माता अपर्णा सेन और लेखक-पत्रकार मुकुल शर्मा की बेटी, कोंकणा का जन्म 1979 में कोलकाता में हुआ था। हाल ही में कोंकणा ने बताया कि उनकी मां ने उनको बड़े होने के दौरान कभी भी मुख्यधारा की हिंदी और बंगाली फिल्में नहीं देखने दी थी।

विज्ञापन

नहीं देखी रामायण 
हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान कोंकणा सेन ने कहा कि कुछ लोग आए और चले गए लेकिन मैंने मिस्टर इंडिया और मासूम जैसी फिल्मों को इधर-उधर यानि चलते फिरते देखा। इसके अलावा मुझे बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल या सांता बारबरा जैसे अमेरिकी सोप को देखने की भी इजाजत नहीं थी। मुझे रामायण और महाभारत देखने की भी इजाजत नहीं थी। मेरी मां ने मुझसे कहा था कि मैं पहले इनको पढूं।

इसे भी पढ़ें- Bhaiyaaji: 'बंदा' के बाद मनोज बाजपेयी को मिला अपूर्व सिंह कार्की की फिल्म का ऑफर, इस रोल में दिखेंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन में बड़ों जैसा व्यवहार करती थीं मां
कोंकणा आगे कहती हैं कि मेरी मां ने मुझसे कहा था कि महाकाव्यों के बारे में सबसे पहले आप किसी और की कल्पना के जरिए नहीं बल्कि खुद की कल्पना के जरिए उनको जानिए। फिर इसके बजाय हमने बहुत से वैश्विक और क्षेत्रीय सिनेमा की खोज की। जब किताबों की बात आई तो मैंने बचपन से भारतीय साहित्य ही पढ़ा था। कोंकणा ने यह भी बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं, तो उनकी मां उनके साथ वैसा ही व्यवहार करती थीं, जैसा वह बड़े लोगों के साथ करती थीं। 

विज्ञापन

इन फिल्मों में आईं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 की हिंदी एक्शन थ्रिलर कुत्ते में नजर आई थीं। वर्तमान में वह नेटफ्लिक्स डार्क कॉमेडी सीरीज सूप के प्रीमियर की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह मनोज बाजपेयी के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed