अमोल पाराशर: क्या अभिनेता के साथ कोंकणा सेन शर्मा ने किया रिश्ते का एलान? वीडियो देख यूजर्स ने लगाईं अटकलें
Konkona Sen Sharma And Amol Parashar Relation: कोंकणा सेन शर्मा ने अमोल पाराशर के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस यह अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते का एलान किया है।
विस्तार
कोंकणा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'जब उसका जन्मदिन हो लेकिन वह कुछ भी नहीं करना चाहता हो।' क्लिप में दोनों कलाकार साथ दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। कोंकणा अमोल का जन्मदिन मनाने के अलग-अलग तरीके सुझाती हैं, जबकि वह हर आइडिया को ठुकराते हैं और यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वह कुछ भी नहीं करना चाहते। बाद में उन्होंने एक सिंपल बर्थडे विश भी लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अमोल पाराशर'।
इस वीडियो पर उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने तुरंत रिएक्शन दिया। कुशा कपिला ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अमोल और यह रील बहुत ही जबरदस्त है। सुरभि ज्योति ने वीडियो को 'शानदार' बताया, जबकि तिलोत्तमा शोम ने 'हाहाहा' कहकर रिएक्शन दिया। वहीं, फैंस ने इस पोस्ट का कुछ अलग ही मतलब निकाला। कई यूजर्स ने इस वीडियो को दोनों के रिश्ते के 'हार्ड लॉन्च' (रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने) के तौर पर देखा। एक फैन ने कमेंट किया, 'आखिरकार हार्ड लॉन्च हो ही गया।' एक और यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, दोनों क्यूट लोग एक ही फ्रेम में।'
- बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर 2025 से ही अपने रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों के केंद्र में रहे हैं।
- अमोल की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय 2' की स्क्रीनिंग में दोनों के एक साथ दिखने के बाद इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया।
- इससे पहले ये दोनों कलाकार 2019 की फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में साथ काम कर चुके हैं।
अमोल पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली अटकलों पर बात कर चुके हैं, हालांकि उन्होंने कभी भी कोंकणा के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक बार उन्होंने कहा था कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हर रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'किसी ने मुझसे पूछा नहीं। इसके बजाय, हर कोई अपने अंदाजे लगाने लगा। पहले मैं हर खबर पर प्रतिक्रिया देता था लेकिन अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है। अगर कोई बात है और मैं उसे बताना चाहता हूं, तो मैं खुद सोशल मीडिया पर बताऊंगा।'