{"_id":"13d69f98-ca93-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"know-yeh-jawaani-hai-deewani-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 'ये जवानी है दीवानी' के पहले दिन का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए 'ये जवानी है दीवानी' के पहले दिन का हाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी को' जबर्दस्त ओपनिंग मिली है। 3 हजार स्क्रीन में रिलीज हुई इस फिल्म ने इस साल की सबसे अच्छी ओपनिंग ली है।
विज्ञापन
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' तेजी के साथ 100 करोड़ क्लब की तरफ चल पड़ी है। उम्मीदों के अनुरुप ही इस फिल्म ने पहले दिन का कारोबार किया है।
विज्ञापन
इस फिल्म ने पहले दिन साढ़े 19 करोड़ की ओपनिंग की है। हालांकि यह फिल्म पिछली सबसे अच्छी ओपनिंग लेने वाली फिल्म 'दबंग 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी है। 'दबंग 2' ने पहले दिन साढ़े 21 करोड़ का कारोबार किया था।
विज्ञापन
पहले ही दिन सबसे अच्छा कारोबार करने वाली फिल्मों 'एक था टाइगर' का नाम सबसे ऊपर है। इस फिल्म ने 32 करोड़ की ओपनिंग की थी।
ये जवानी है दीवानी से पहले 'रेस 2' इस साल की सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने लगभग सवा 15 करोड़ की ओपनिंग की थी।