ये रही हीरोइनों के क्रमशः सेक्सी होने की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछला साल फिल्मों के लिहाज से दीपिका पादुकोण के लिए बहुत अच्छा था और उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीलाः रामलीला जैसी फिल्मों में जोरदार कामयाबी पाई थी, उसी का नतीजा है कि उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वि कैटरीना कैफ को रेस में पीछे छोड़ दिया है।
कैटरीना कैफ हो गईं पीछे
मामला है विख्यात सेलेब्रिटि पत्रिका एफएचएम की ‘सेक्सीएस्ट वुमेन 2013’ की लिस्ट का। पत्रिका ने हाल के अंक में बॉलीवुड की सबसे सेक्सी नायिकाओं की सूची जारी की है और दीपिका ने इसमें दो साल से नंबर वन बन रहीं कैटरीना कैफ को नीचे धकेल दिया है। इससे पहले 2011 में दीपिका इस लिस्ट में दूसरे और 2012 और 2013 में तीसरे नंबर पर रही थीं। जबकि 2010 में वह नंबर वन थीं।
प्रियंका चोपड़ा में अभी भी अपील
नई सूची में कैटरीना कैफ तीसरे नंबर पर आ गई हैं, जबकि दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा हैं। पिछले साल भी प्रियंका इसी पायदान पर थीं। इस लिस्ट में श्रुति हासन ने सबसे लंबी छलांग लगाई है। वह पिछले साल के 88वें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गई हैं, जबकि नर्गिस फाखरी पिछले साल की 72वीं पायदान से इस बार चौथी पर पहुंच गई हैं।
गिर गई अनुष्का की रेटिंग
होंठों के आकार को लेकर लगातार पिछले साल से विवादों में आ रही अनुष्का शर्मा चौथे से खिसक कर छठे नंबर पहुंच गई हैं।
पहला नंबर पाने के बाद दीपिका ने पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सेक्सी का मतलब लोग सीधे शारीरिक सेक्स से जोड़ देते हैं, परंतु मेरे लिए सेक्सी का मतलब आपका कुल व्यक्तित्व होता है। जिसमें आपकी बुद्धिमत्ता और सेंस ऑफ ह्यूमर शामिल है। आपका आत्मविश्वास से भरा होना, इमोशनल होना भी सेक्सी है।