फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know top 10 director of bollywood

आप भी जानिए, कौन हैं बॉलीवुड के टॉप 10 निर्देशक

Sat, 20 Dec 2014 09:14 AM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
know top 10 director of bollywood

फिल्म 'मैरी कॉम' के ज़रिये निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले ओमंग कुमार की इस फिल्म को ना सिर्फ बॉलीवुड ने सराहा बल्कि दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।

विज्ञापन


यह उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि उन्हें बॉलीवुड के 10 बेहतरीन निर्देशकों में चौथा स्थान मिला है। हाल ही में दर्शकों के मतों के आधार पर किये गए हैं।

एक पोल के अनुसार ओमंग कुमार एक मात्र ऐसे नवोदित निर्देशक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के दिग्गजों जैसे राजकुमार हिरानी, विशाल भारद्वाज, रोहित शेट्टी, इम्तियाज़ अली, फराह खान, मोहित सूरी, डेविड धवन, साजिद नाडियाडवाला तथा होमी अदजानिया के बीच अपनी खास जगह बनाई। ओमंग के अलावा सभी निर्देशक जाने-पहचाने हैं।
विज्ञापन


दर्शकों के प्यार से गदगद निर्देशक ओमंग कुमार ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि दर्शकों ने मुझे इंडस्ट्री के टॉप फिल्म मेकर्स के बीच जगह दी। सच पूछिए तो बायोग्राफी पर आधारित फिल्म की सबसे बडी समस्या यही होती है कि आप अपने दर्शकों के साथ न्याय कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

2015 में हो जाएगी सलमान की शादी

know top 10 director of bollywood

सलमान खान अगले साल यानी 2015 में शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद ही बातों-बातों में यह घोषणा की। एक सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि वह अगले साल अपनी शादी में व्यस्त रहेंगे। बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2014 के दौरान उन्होंने यह बात कही।

यह पूछे जाने पर कि वर्ष 2015 में आप तीनों खान-सलमान, शाहरुख और आमिर खान एक फिल्म में साथ काम करना चाहेंगे? जवाब में सलमान ने कहा, "मैं तीनों खान को एक फिल्म में काम करता देखने की बजाय अपनी शादी होते देखूंगा। आपको यह तो पता ही होगा कि इन दिनों तीनों खानों को एक साथ एक ही फिल्म में लाने की कवायद हो रही है।

उनके इस जवाब के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इस बात के मायने निकाले जाने शुरू हो जाएंगे। वैसे सलमान से उनकी शादी का सवाल लंबे समय से पूछा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed