फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know the release date of pk and ungly

घोषित हुई दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट

Wed, 16 Apr 2014 01:10 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
know the release date of pk and ungly

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीके की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 25 दिसंबर को रिलीज होना था। पिछले कई सालों से आमिर खान की फिल्में क्रिसमस पर रिलीज होती रही हैं। रिलीज होने के बाद इन फिल्मों ने रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अब देखना यह है कि कहीं क्रिसमस पर रिलीज न करने का फैसला इस पर उल्टा ही न पड़ जाए।

विज्ञापन

बच गया टकराव

know the release date of pk and ungly

आमिर खान की फिल्‍म पीके के एक हफ्ता पहले रिलीज होने से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा टकराव बच गया है। पहले इसी तारीख को आमिर खान के साथ रणबीर कपूर के मुख्य भूमिका वाली फिल्म बांबे वेलवेट रिलीज होने वाली थी।

फिल्म के एक सप्ताह पहले रिलीज होने से आमिर की फिल्म के साथ अनुराग कश्यप की इस फिल्म का टकराव टल गया है। ऐसा होने पर दोनों ही फिल्मों को नुकसान होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर की फिल्म भी

know the release date of pk and ungly

करण जौहर की फिल्‍म उंगली की भी तारीख घोषित हो गई है। यह फिल्म इसी साल 7 नवंबर को रिलीज होनी है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के निर्देशक रेंसिल डीसिल्वा हैं जिसमें इमरान हाशमी, कंगना रानौत और संजय दत्त ने अभिनय किया है। डीसिल्वा इसके पहले 'कुर्बान' फिल्म बना चुके हैं। करन जौहर ने ट्विटर पर इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा "धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'उंगली' सात नवंबर 2014 को प्रदर्शित होगी।'


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed