कई लड़कियों के साथ अफेयर में हैं सिद्घार्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों में सिद्धार्थ मल्होत्रा का बहुत क्रेज है। पिछले दिनों आई उनकी ‘हंसी तो फंसी’ को मिली आंशिक कामयाबी का यही कारण था। अब चर्चा है कि पर्दे पर अपनी अदाओं से हीरोइनों का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ अपनी निजी जिंदगी में भी काफी रंगीन है।
उनका नाम एक नहीं कई लड़कियों के साथ जुड़ रहा है। गॉसिपों के चक्कर में उनकी छवि ऐसे ‘लवर बॉय’ की बनती जा रही है, जो हर उस हीरोइन का दिल चुरा लेता है जो उससे मिलती है या उसके साथ काम करती है। सिद्धार्थ की इस तथाकथित हरकत से उनके ऐसे साथी बॉलीवुड ऐक्टर उनसे नाराज होने लगे हैं, जिनकी गर्लफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ फिल्में कर रही हैं।
हंसी तो फंसी के बाद से चर्चाएं
उल्लेखनीय है कि जब से सिद्धार्थ की पहली सोलो फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ रिलीज हुई उसके बाद से लगातार वे अलग-अलग हीरोइनों के साथ सुर्खियों में रहे हैं।दो महीने पहले सिद्धार्थ को सबसे पहले ब्राजीलियन मॉडल-ऐक्टर इजाबेल लिलेट के साथ बांद्रा में रात को एक रेस्तरां से डिनर करके निकलते देखा गया था और फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था।
असल में मीडिया फोटोग्राफरों की नजर में आने से पहले सिद्धार्थ और इजाबेल एक-दूसरे के बहुत नजदीक थे, मगर जैसे ही उनकी तस्वीरें कैमरों में कैद हुईं वे दूर हो गए। सिद्धार्थ से इस नजदीकी से पहले इजाबेल को क्रिकेट विराट कोहली की गर्लफ्रेंड के रूप में भी चर्चाएं मिल चुकी थीं।
फिर श्रद्घा के साथ अफेयर की खबरें
खैर, मौके पर इजाबेल ने तो अपना चेहरा छुपा लिया जबकि सिद्धार्थ दूसरी तरफ से निकल कर कार तक पहुंच गए। बाद में दोनों वहां से कार में रवाना हो गए। उस वक्त खबर आई कि दोनों एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद सिद्धार्थ अचानक दूसरी हीरोइन के साथ करीबी दिखने लगे।
इसके बाद खबर आई कि फिल्म ‘एक विलेन’ के सेट पर सिद्धार्थ और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं। सेट पर मौजूद सूत्रों ने मीडिया में बताया कि शूटिंग के दिनों में दोनों ऐक्टर एक-दूसरे से अगल होने का नाम ही नहीं लेते और रह-रह कर एक-दूसरे को गले लगाते थे।
बेपरवाह होकर करते रहे किस
रात को शुरू होने वाली उनकी पार्टियां सुबह होने तक चलती रहती थीं। सेट पर मौजूद लोगों को आश्चर्य तब हुआ जब फिल्म के लिए एक ‘किसिंग सीन’ दोनों ऐक्टरों ने एक ही टेक में ओके कर दिया। दोनों चुंबन के वक्त एक-दूसरे के साथ इतने सहज थे कि लगता था उन्हें आस-पास की कोई खबर ही नहीं रह गई है।
उल्लेखनीय है कि श्रद्धा ‘सिंगल’ नहीं हैं और उनकी पहली फिल्म ‘आशिकी’ के हीरो आदित्य रॉय कपूर उनके बॉयफ्रेंड हैं। आदित्य तक जब सिद्धार्थ-श्रद्धा की खबरें पहुंची तो उन्हें बहुत बुरा लगा। नाराज आदित्य ने ‘एक विलेन’ की शूटिंग खत्म होते ही श्रद्धा के साथ अमेरिका जाने का कार्यक्रम बना लिया। बताया जाता है कि इन दिनों दोनों वहां पर एक-दूसरे के संग वक्त बिता रहे हैं।
अब अदिति राव पर आया है दिल
सिद्धार्थ का तीसरा मामला बिल्कुल ताजा है। पता चला है कि सिद्धार्थ का दिल अदिति राव हैदरी पर आ गया है। दोनों की मुलाकात पिछले दिनों फ्लोरिडा में हुए एक अवार्ड समारोह में हुई थी। बताया जात है कि हैदरी को देखते ही सिद्धार्थ उन पर फिदा हो गए। इसके बाद वह हैदरी के साथ न्यूयॉर्क निकल गए और दोनों ने अच्छा वक्त गुजारा।
अदिति राव हैदरी मीडिया में उनकी सिद्धार्थ के साथ नजदीकियों की खबरों पर बुरी तरह चौंकी हैं और उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं इन सुंदरियों से नजदीकियों पर सिद्धार्थ भी चुप्पी साधे हुए हैं। अब देखना यह है कि वह खुद आगे आकर इन पर कुछ कहेंगे कि फिर कुछ दिनों बाद किसी नई हीरोइन के साथ नजर आएंगे।