फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know shahrukh and raj kapoor superstition

शाहरुख और राजकूपर ने भी किए आप जैसे टोटके

Thu, 07 Aug 2014 10:44 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
know shahrukh and raj kapoor superstition

क्या आप उन लोगों में से हैं जो इस बात पर भरोसा करते हैं कि किसी टोटके या फिर थोड़े-बहुत जुगाड़ से तक़दीर का पहिया अपने हक़ में घुमाया जा सकता है?

विज्ञापन


जवाब अगर हां है तो आप इन सब ‘बड़े’ लोगों की क़तार में गिने जा सकते हैं जो कामयाबी हासिल करने के लिए अंधविश्वास की किसी भी हद तक चले जाते हैं और टोटकों पर ज़्यादा भरोसा करते हैं। इन ‘बड़े’ लोगों में फिल्मी सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी, नेता और न जाने कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन


ख़ुद को फिल्मी दुनिया का ‘किंग’ कहने वाले शाहरुख़ ख़ान की हालत यह है कि वे अपनी तमाम गाड़ियों का नंबर 555 ही लेना चाहते हैं। हर जगह जहां नंबरों का कोई रोल होता है शाहरुख इस नंबर के प्रति खासे आकृष्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते का किस्मत कनेक्शन!

know shahrukh and raj kapoor superstition

हाल ही में जब ‘किंग’ ख़ान की आईपीएल टीम कोलकता नाइट राइडर्स ने डूबते-उबरते ख़िताब जीत लिया तो इस जीत का श्रेय दिया गया कप्तान गौतम गंभीर की जर्सी को।

क्यों? इसलिए कि न्यूमरोलॉजिस्ट ने उन्हें सलाह दी थी कि वे अपनी जर्सी पर 23 नंबर डलवा लें। और लीजिए, टीम जीती तो इस जर्सी नंबर 23 की बड़ी वाह-वाही हुई।

अपने ज़माने के सदाबहार हीरो अशोक कुमार अंधविश्वास की हद तक इस बात को मानते थे कि अगर किसी कार के नंबर प्लेट पर सात का अंक होगा तो उस कार का एक न एक दिन एक्सीडेंट ज़रूर होगा। उनकी एक बात और जान लें। उनको इस बात पर भरपूर यक़ीन था कि घर में कुता पालने से इंसान का भाग्योदय होता है।

राजकपूर और सफेद साड़ी

know shahrukh and raj kapoor superstition

ग्रेटेस्ट शो मैन कहलाने वाले राज कपूर भी इस मर्ज़ से मुक्त नहीं थे। शॉट लेते वक़्त अगर बीच में ही कोई छींक दे तो वे शूटिंग ही रोक देते थे। दो मिनट तक ‘लाइट्स ऑफ़’ करवाने के बाद ही दोबारा शूटिंग शुरू होती थी। इसी तरह वे अपनी हर हीरोइन को किसी एक सीन में सफेद साड़ी ज़रूर पहनाते थे।

संगीतकार ओपी नैयर अपने मधुर संगीत और अक्खड़ मिज़ाज के लिए जितने प्रसिद्ध थे उतने ही वे ज्योतिष में अपने अंधविश्वास की हद तक आस्था रखने के लिए भी जाने जाते थे।

जब आशा भोसले के साथ उनका विवाद और अलगाव हुआ तो उन्होंने यही कहा था कि उन्हें इस बात का पहले से ही पता था, इसलिए उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ। ज्योतिष के ज़रिए इस अलगाव को उन्होंने पहले ही देख लिया था। वे बात-बात पर हाथ की रेखाओं को पढ़ने की बात करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed