फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know National Film Awards winners are

राष्ट्रीय पुरस्कारः जानिए किसको क्या मिला

Wed, 16 Apr 2014 04:59 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Wed, 16 Apr 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
know National Film Awards winners are

राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड घोषित हो गए हैं। 'जॉली एलएलबी' सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई।

विज्ञापन


61वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड घोषित हो गए हैं। सुभाष कपूर निर्देशित जॉली एलएलबी और हंसल मेहता की फिल्म शाहिद पुरस्कारों में छाई रही।

जॉली एलएलबी को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसी फिल्म में जज का किरदार निभाने वाले सौरभ शुक्ला को बेस्ट सहायक कलाकार का अवॉर्ड मिला है।

शाहिद फिल्म के लिए हंसल मेहता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड राजकुमार राव को मिला है।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार मिला है। इसके अलावा इसे बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड भी मिला।

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड रंगभूमि को दिया गया। और मराठी फिल्म अस्तु को बेस्ट डॉयलाग का अवॉर्ड मिला।

चर्चित फिल्म मिस लवली को बेस्ट ज्यूरी अवॉर्ड मिला है। पुरस्कारों की घोषणा बुधवार की शाम हुई।

गुलाब गैंग को सामाजिक मुद्दों पर बनी सबसे बेहतर फिल्म चुना गया। बेस्ट स्पेशल इफेक्टस का अवॉर्ड जल को दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed