Harshil Kalia: कौन थीं एक्ट्रेस हर्षिल कालिया? कार एक्सीडेंट में हुई मौत; इस वेब सीरीज में कर चुकी थीं काम
Harshil Kalia: जयपुर की उभरती हुई एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। जानिए कौन थीं हर्षिल कालिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौन थीं हर्षिल कालिया?
जयपुर में रहने वाली हर्षिल कालिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर अपनी पहचान बनाई। वहां उनके 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जिसकी वजह से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी और उन्हें एक्टिंग में आने का मौका मिला।
क्या हुआ था हर्षिल कालिया के साथ?
बताया जा रहा है कि हर्षिल रात करीब 11:30 बजे काम से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शिप्रा पाथ रोड पर उनकी कार का कंट्रोल बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार पलटती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।