इस अंग्रेजी गाने को सुनकर कौन सा हिंदी गीत आता है आपको याद?
आज से हर दिन हम आपको एक विदेश गाना सुनाया करेंगे, लेकिन इस विदेशी गानों की खास बात ये होगी कि ये विदेशी गाने सुनकर आपको कोई न कोई भारतीय गाना भी याद आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। अभी तक देश में कोरोना वायरस से 17 मौतें हो चुकी हैं। वहीं देश में कुल 727 मामले भी सामने आ चुके हैं। हालांकि राहत की बात है कि 42 मरीज अभी तक ठीक भी हो चुके हैं। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने हालातों को और अधिक बिगड़ने से बचने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन का आदेश भी दिया है, यानी 15 अप्रैल तक देश बंद रहेगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी ने सभी लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस बीच जरूरत की चीजों के लिए सरकार ने कई इंतजाम किए हुए हैं , जिससे किसी को भी आम जरूरत की चीजों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अमूमन काम में व्यस्त रहने वाले लोग लगातार घर में खाली रहने से ऊबने लगे हैं और कुछ न कुछ ऐसा करना चाह रहे हैं, जिससे उनकी बोरियत कम हो। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए लाया है एक ज्ञानवर्धक मनोरंजन।
दरअसल आज से हर दिन हम आपको एक विदेश गाना सुनाया करेंगे, लेकिन इस विदेशी गानों की खास बात ये होगी कि ये विदेशी गाने सुनकर आपको कोई न कोई भारतीय गाना भी याद आएगा। और बस आपको इस भारतीय गाने को ही हमारे कमेंट बॉक्स में जवाब के रूप में लिखना होगा। वहीं हम आपको इस गाने से जुड़ी कुछ जानकारियां भी दिया करेंगे।
अब सुनिए ये गाना:
इस गाने का नाम है 'से यू लव मी'। इस गाने को गायक डेमिस रूसो ने गाया है। डेमिस रूसो का जन्म ग्रीस में हुआ था। डेमिस के पिता एक गिटारिस्ट थे, वहीं डेमिस की मां भी पिता के साथ एक गाने बजाने वाले ग्रुप का ही हिस्सा थीं। परिवार में संगीत का बड़ा असर होने की वजह से डेमिस भी बचपन से ही संगीत से जुड़ गए और शुरुआत में चर्च में गाने लगे। डेमिस का वास्तविक संगीत करियर 1963 में शुरू हुआ, जब उन्होंने और उनके दो दोस्तों के साथ अपना बैंड शुरू कर दिया। इस बैंड की शुरुआत के साथ ही धीरे धीरे डेमिस को लोकप्रियता मिलने लगी। इसके बाद डेमिस की जिंदगी में कई अलग अलग पड़ाव आए और उन्हें कई मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा लेकिन डेमिस ने कभी हार नहीं मानी। डेमिस ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए और कई बड़े खिताब भी जीते। गौरतलब है कि 25 जनवरी 2015 को डेमिस रूसो का कैंसर से निधन हो गया था।