फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about hobby of kangana ranaut

चर्चा में: कब्ज पर फिल्म, कंगना का नया शौक

Sat, 14 Sep 2013 06:06 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 14 Sep 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
 know about hobby of kangana ranaut

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में एक ऐसी फिल्म की चर्चा है जिसका विषय पेट की कब्ज है।

विज्ञापन


*मद्रास कैफे जैसी गंभीर फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक शुजीत सरकार अब हल्के-फ़ुल्के विषय पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने विषय चुन लिया है। शुजीत सरकार पेट की कब्ज से पीड़ित एक व्यक्ति की जिंदगी पर फिल्म बनाएंगे। जाहिर है कि यह एक व्यंग्यात्मक फिल्म होगी।

*कंगना रनौत इन दिनों पिस्तौल चलाना सीख रही हैं! हमेशा काम के प्रति गंभीर रहने वाली कंगना पर कोई संकट नहीं आया है। बल्कि वह अपनी अगली फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ के लए यह प्रेक्टिस कर रही हैं। असल में इस फिल्म से पहले कंगना ने कभी रिवॉल्वर पकड़ी तक नहीं थी। देखिए, फिल्में क्या क्या करना सिखाती हैं।
विज्ञापन


*वक्त के साथ सब बदल जाता है। कभी करन जौहर की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में दो मिनट का रोल पाकर उनका गुणगान करने वाली पल्लवी शारदा अब कह रही हैं कि करन उनके गॉडफादर नहीं हैं। पल्लवी फिल्म ‘बेशरम’ की हीरोइन हैं। सो, आजकल इसके निर्देशक अनुभव कश्यप के बारे में बता रही हैं कि वही मेरे सब कुछ हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन


*अभी तक बॉलीवुड के लोगों पर विदेशी फिल्मों की नकल के आरोप लगते रहे हैं। हाल में बॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक’ (निर्देशकः संजय लीला भंसाली, 2005) की नकल तुर्की में बनने की बात सामने आई है। भंसाली ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है कि उनसे किसी ने इस फिल्म अधिकार नहीं खरीदे! वैसे आश्चर्य की बात है कि खुद भंसाली पर ‘ब्लैक’ के लिए ‘द मिरेकल वर्कर’ से प्रेरित होने के आरोप लगे तो उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed