झूठे निकले बॉलीवुड के ये 8 चर्चित अफेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान का अफेयर ऐसा अफेयर है जिसकी चर्चाएं सबसे ज्यादा हुईं। कहा तो यह तक गया कि प्रियंका की वजह से गौरी खान शाहरुख से अलग हो जाएंगी। पर ऐसा हुआ नहीं। यह अफेयर बस एक अफवाह बनकर रख गया।
एक बूढे क्रिकेटर संग अभिनेत्री
यह अफवाह सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी। अभिनेता रितेश देशमुख से शादी कर चुकीं अभिनेत्री जेनिलया डिसूजा का नाम पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के साथ जुड़ा। बाद में यही नाम इमरान का नाम सुष्मिता सेन के साथ जोड़ा गया। दोनों ही बातें अफवाह साबित हुईं।
कैटरीना का अफेयर
बॉलीवुड गलियारों में एक समय इस बात की खूब चर्चा थी कि कैटरीना कैफ का अफेयर जॉन अब्राहम के साथ है। यह उन दिनों की बात हैं जब जॉन और बिपाशा के अफेयर में दरार की खबरें आनी शुरू हो गईं थीं। बाद में यह बात अफवाह साबित हुई।
किसने तोड़ा ऋतिक का घर
ऋतिक रोशन ने काइट फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री बारबारा मोरी के साथ काम किया। इस फिल्म के बाद उनके बीच अफेयर की खबरें आने लगीं। जब ऋतिक से सुजैन अलग हुईं तब भी यह कहा गया कि ऐसा बारबारा मोरी की वजह से हुआ। लेकिन यह बात भी गलत साबित हुई।
सलमान की नई प्रेमिका?
यह लंदन ड्रीम्स फिल्म के दौरान का किस्सा है। इस फिल्म में साउथ अभिनेत्री आसिन, सलमान खान के साथ थीं। फिल्म निर्माण के दौरान ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। बाद में अफेयर की यह बात पूरी तरह से झूठ साबित हुई।
शाहिद को मिली प्रेमिका
यह भाग्यश्री बैनर की फिल्म विवाह के दौरान की बात है। विवाह फिल्म में शाहिर कपूर के अपोजिट अमृता राव थीं। उसी समय यह अफवाह तेजी के साथ फैली कि शाहिद कपूर का अफेयर अमृता के साथ है। बात में यह बात भी आई और गई हो गई।
बेमेल जोड़ी कही गई
किस्मत कनेक्शन फिल्म में शाहिद कपूर और विद्या बालन साथ नजर आए। इस फिल्म के बाद कहा गया कि शाहिद और विद्या बालन का अफेयर है। यह बात जल्द ही बिल्कुल साफ झूठ साबित हुई क्योंकि शाहिद उस समय प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर में थे।
अक्षय संग एक और अभिनेत्री
यह उस समय की बात है जब प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के दौरान अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया। यह अफेयर झूठ था जो कि कुछ दिनों में ही साफ हो गया।