फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about bathroom connection with suddh desi romance

क्या है 'शुद्घ देसी रोमांस' का बाथरूम कनेक्शन?

Sat, 07 Sep 2013 03:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
know about bathroom connection with suddh desi romance

फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस' रिलीज होने के बाद इस फिल्म की एक बड़ी चर्चा उसके बाथरूम कनेक्शन को लेकर भी है। दिलचस्प है यह मामला।

विज्ञापन


फिल्म 'शुद्घ देसी रोमांस', प्रेम, शादी और लिव इन रिलेशनशिप को अलग-अलग तरह से डिफाइन करती है। मजेदार तथ्य यह है कि फिल्म में जहां-जहां शादी का जिक्र हुआ है या जहां शादी के सीन हैं वहां बाथरूम जरूर दिखाया गया है।
विज्ञापन


फिल्म की शुरुआत में ही फिल्म का हीरो शादी के मंडप से उठकर बाथरूम का बहाना करके निकलता है। वह बाथरूम न जाकर जयपुर जाने वाली बस पकड़ लेता है।
 
इसके बाद फिल्म के हीरो बने सुशांत सिंह राजपूत की शादी परिणिती चोपड़ा से हो रही होती है तब भी बाथरूम का जिक्र आता है। फिल्म में इस शादी को करा रहे ऋषि कपूर इस बात का पूरा ख्याल रखते हैँ कि सुशांत बाथरूम न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बकायदा तो लड़के तैनात दिखाए जाते हैं। वह सुशांत को बाथरूम जाने से रोकते भी हैं। लेकिन यहां होता उल्टा है। इस शादी के मंडप से हीरो नहीं बल्कि फिल्म की नायिका भाग खड़ी होती है।


बाथरूम का सीन फिल्म में फिर आता है जब फिल्म के हीरो का आमना-सामना एक साथ दोनों नायिकाओं के साथ होता है तो भी बाथरूम के कुछ अच्छे दृश्य आते हैं।

फिल्म के क्लाइमेक्स में जब एक बार फिर परिणिती चोपड़ा और सुशांत सिंह की शादी हो रही होती है तब फिर ये दोनों ही बाथरूम का बहाना बनाकर मंडप से भाग जाते हैं।


इस फिल्म में बाथरूम और शादी की जुगलबंदी दिखाने के साथ अलग-अलग तरह के बाथरूम और उनकी दीवारों पर लिखी इबारत भी दिखाई जाती है।

मनीष शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, परिणिती चोपड़ा और वानी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed