KL Rahul: केएल राहुल ने शेयर की बेबी इवारा की क्यूट तस्वीर, ससुर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
Athiya Shetty Baby Evaarah: भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी इवारा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस ने भी इवारा की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया है।
विस्तार
केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में केएल राहुल इंग्लैंड की सैर करते, एक रेस्टोरेंट में अहान के साथ मेन्यू देखते और पार्क में मस्ती करते नजर आए। लेकिन सबसे खास उनकी बेटी इवारा की तस्वीर है, जिसमें वह उनके हाथ को पकड़े हुए है। केएल राहुल ने पोस्ट के साथ लिखा, "फैम" और सूरज व बुरी नजर वाले इमोजी जोड़े।
हालांकि, इन तस्वीरों में के एल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी नजर नहीं आईं। प्रशंसकों और दोस्तों ने इवारा और केएल राहुल की तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया। उनके ससुर सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। प्रशंसकों ने इवारा की क्यूटनेस की तारीफ की और लिखा, "उसके छोटे हाथों में पूरी दुनिया है।"
केएल राहुलऔर अथिया ने 24 मार्च, 2025 को अपनी बेटी इवारा का स्वागत किया था। अप्रैल में, केएल के जन्मदिन पर उन्होंने इवारा की पहली तस्वीर साझा की और उसका नाम बताया, "इवारा ~ ईश्वर का उपहार।"
यह भी पढ़ें: Khalnayak: 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', फिल्म की रिलीज को पूरे हुए 32 साल; सुभाष की पहली पसंद नहीं थे संजय दत्त..