फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KKBKKJ Palak Tiwari open up on shahrukh khan son aryan khan real personality calls him mystique

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने बताया कैसी है शाहरुख के बेटे आर्यन की पर्सनालिटी, कहा- उन्हें समझना मुश्किल है

Fri, 14 Apr 2023 06:48 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 14 Apr 2023 06:48 PM IST
सार

पलक तिवारी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किसी का भाई की जान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने स्टार किड्स संग अपनी दोस्ती पर बात की।

विज्ञापन
KKBKKJ Palak Tiwari open up on shahrukh khan son aryan khan real personality calls him mystique
पलक तिवारी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। जिसे लेकर पलक लगातार सुर्खियां बटौर रही हैं। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ भी पलक का नाम जोड़ा जाता रहा है। अब पलक ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पर्सनालिटी के बारे में बात की है।

विज्ञापन

पलक तिवारी हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कनन के शो में पहुंची थीं। जहां उनसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर सवाल किया गया। उनसे होस्ट ने पूछा गया कि वह किस व्यक्तित्व के इंसान हैं। जिसके जवाब में पलक ने कहा कि आर्यन उनके जैसा है। वह हर किसी का गर्मजोशी से स्वागत करता है। हर किसी से बात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

KKBKKJ Palak Tiwari open up on shahrukh khan son aryan khan real personality calls him mystique
पलक तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पलक तिवारी ने आर्यन खान के बारे में बात करते हुए बताया कि वह बहुत ही स्वीट हैं, पार्टीज में वे काफी प्यार से सबके साथ पेश आते हैं। आर्यन हर किसी से बात करते हैं, हाय हैल्लो करते हैं। लेकिन इसके बाद आर्यन एक कोना पकड़कर बैठ जाते हैं। वह शांत किस्म के इंसान हैं। वह ऑनस्क्रीन ऑफस्क्रीन एक जैसे ही हैं। उन्हें समझना मुश्किल और आकर्षक है।

विज्ञापन

बता दें कि पलक सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दिखाई देंगी। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी होगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर जैसे सितारे भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को बताया शानदार, बोले- दुनियादारी उन्हीं से सीखी है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed