{"_id":"64313ac74da5fed5d7070bf4","slug":"kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-new-poster-released-watch-romantic-chemistry-between-salman-khan-and-pooja-hedge-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी का जान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक दूजे में डूबे नजर आए सलमान और पूजा हेगड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी का जान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक दूजे में डूबे नजर आए सलमान और पूजा हेगड़े
Sat, 08 Apr 2023 03:28 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:28 PM IST
सार
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' का लोग बेसब्री से इंतराज कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है।
विज्ञापन
किसी का भाई किसी का जान
- फोटो : Instagram
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' का लोग बेसब्री से इंतराज कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है। रिलीज किए गए इस पोस्टर को भाईजान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इससे पहले एक्टर ने एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पूजा के इश्क में डूबे भाईजान
शेयर किए गए इस पोस्ट में 'दबंग खान' पूजा की आंखो में डुबे नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की यह केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही हैं। सलमान और पूजा दोनों एक दूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे है। पीले रंग के आउटफिट में पूजा काफी खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी ओर 'भाईजान' ब्लैक आउटफीट में काफी हैडसम लग रहे हैं। पोस्टर में दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही कई गाने रिलीज हो चुके हैं , जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। सलमान ने जो पोस्टर शेयर किया था। इसमें एक्टर हाथ में चाकू लिए और अपना लकी ब्रेसलेट फ्लांट करते नजर आ रहे थे। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो 'किसी का भाई किसी की जान' पिछले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी गई। फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
ये सितारे आएंगे नजर
निर्देशन फरहाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में क्या होगा खास? जानें इस बार किस किरदार में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन