फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan attend her Co Star Pooja Hegde Brother Wedding see Photos

Salman Khan: पूजा हेगड़े के भाई की शादी में शामिल हुए सलमान खान, वायरल हुई तस्वीर

Thu, 02 Feb 2023 10:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Feb 2023 10:48 PM IST
सार

पूजा हेगड़े को आखिरी बार सर्कस में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। पूजा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह सलमान खान के साथ जल्द ही किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan attend her Co Star Pooja Hegde Brother Wedding see Photos
पूजा हेगड़े के परिवार के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। अभिनेता को उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, बिंदास स्वभाव और दोस्ती निभाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में सलमान मंगलौर में पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ की शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने दूल्हे के परिवार के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान वह हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। वायरल तस्वीरों में सलमान को पूजा के परिवार के साथ स्माइल करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

MS Dhoni: पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया वायरल हुई तस्वीर

विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan attend her Co Star Pooja Hegde Brother Wedding see Photos
सलमान खान, पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पूजा हेगड़े को आखिरी बार सर्कस में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। पूजा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह सलमान खान के साथ जल्द ही किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं। उन्होंने सलमान को लेकर एक बार खुलासा किया था कि यह पता लगाना काफी है कि सलमान किसी व्यक्ति के बारे में क्या सोचते हैं।
South Films Remake: साउथ की इन फिल्मों को बॉलीवुड ने किया कॉपी, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं सभी रीमेक

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan attend her Co Star Pooja Hegde Brother Wedding see Photos
सलमान खान-पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था, "सलमान एक वास्तविक व्यक्ति हैं। यदि वह आपको पसंद करते हैं, तो आप यह बता सकते हैं और यदि वह नहीं करते हैं, तो यह उनके चेहरे पर भी दिखता है और यह एक ऐसी चीज है जिसका मैं वास्तव में सम्मान करता हूं क्योंकि कम से कम आप जानते हैं कि उनके दिमाग में क्या है। वह बहुत अच्छे हैं।" वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के पास किसी का भाई किसी की जान के अलावा वर्तमान में महेश बाबू अभिनीत एसएसएमबी 28 है। दूसरी ओर, सलमान जल्द ही टाइगर 3 में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में सलमान शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो करते दिखे थे। इस फिल्म में उनके छोटे से रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Sembi: ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार तमिल थ्रिलर 'सेम्बी', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed