फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kisi ka bhai kisi ka jaan actress Palak Tiwari says she gets a great ego boost after meeting the paparazzi

Palak Tiwari: पैपराजी को लेकर पलक तिवारी का बड़ा बयान, बोलीं- मुझे पसंद है उनकी अटेंशन

Sun, 16 Apr 2023 11:42 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 16 Apr 2023 11:42 AM IST
सार

पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पैपराजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ka jaan actress Palak Tiwari says she gets a great ego boost after meeting the paparazzi
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुट गई है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान पलक ने बताया कि उन्हें  फोटोग्राफर्स का अटेंशन पसंद है।

विज्ञापन


पैपराजी को लेकर कही यह बात
एक चैट शो में उन्होंने कहा कि पैपराजी के बारे में सभी शिकायत करते हैं, लेकिन वे ही सेलेब्रिटीज को प्रासंगिक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अगर कभी भी पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते हैं तो वह उसकी शिकायत नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर्स से मिलने के बाद आपके इगो को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि वह उनकी बहुत आभारी हैं क्योंकि वे 'हमें वह बनाते हैं जो हम हैं'।
विज्ञापन


सलमान के साथ काम करने को लेकर दिया यह बयान
अपने अभिनय की शुरुआत से पहले, पलक तिवारी ने साल 2012 में आई सलमान खान की 'एंटीम: द फाइनल ट्रुथ' में काम किया था। अभिनेता के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा था, “मैं सलमान सर की सहायता करने के अपने अनुभव को बेहद संतुष्टिदायक और समृद्ध मानती हूं। फिल्म निर्माण के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानने के अलावा मैंने उनकी कार्यशैली को भी करीब से देखा। यह देखना कि वह सेट पर कैसा है और अपने वर्क फील्ड में वह खुद को कैसे संचालित करते हैं। यह एक अनूठा अनुभव था। वह वही करते हैं ,जो उन्हें सही लगता है। सलमान सर सेट पर सभी के प्रति दयालु हैं और अपने परिवेश से अवगत हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Nick Jonas: मालती को गोद में लिए प्रैक्टिस करते दिखे निक जोनस, लोग बोले- पापा-बेटी की हिट जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed