फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 1 Box Office Collection: kapil sharma Manjot Singh Hira Warina Movie Earning

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: 'धुरंधर' के आगे पास रही या फेल 'किस किसको प्यार करूं 2'? पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Fri, 12 Dec 2025 08:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Dec 2025 08:59 PM IST
सार

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Collection: कपिल शर्मा की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'किस किसको प्यार करूं' का दूसरा पार्ट आज रिलीज हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

विज्ञापन
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 1 Box Office Collection: kapil sharma Manjot Singh Hira Warina Movie Earning
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कपिल शर्मा की यह कॉमेडी फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब सिनेमाघरों में इन दिनों एक्शन से भरपूर 'धुरंधर' राज कर रही है। ऐसे में इस फिल्म ने पहले दिन दर्शकों को कितना आकर्षित किया? पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 1 Box Office Collection: kapil sharma Manjot Singh Hira Warina Movie Earning
किस-किसको प्यार करूं 2 - फोटो : एक्स

पहले दिन किया इतना कलेक्शन
साल 2015 में कपिल शर्मा ने फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब दस साल बाद फिल्म का सीक्वल आया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'किस किसको प्यार करूं 2' ने पहले दिन 1.23 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 1 Box Office Collection: kapil sharma Manjot Singh Hira Warina Movie Earning
किस-किसको प्यार करूं 2 - फोटो : एक्स

बजट के मुताबिक कहां रही फिल्म?
इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 35 करोड़ रुपये है। बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी कमाती है तो वह औसत साबित होती है। 20 फीसदी पर अच्छा कलेक्शन और उससे अधिक की कमाई पर इसके सुपरहिट होने के संकेत होते हैं। बजट की तुलना में फिल्म का पहले दिन का कारोबार थोड़ा कम है।

विज्ञापन

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 1 Box Office Collection: kapil sharma Manjot Singh Hira Warina Movie Earning
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : एक्स

फिल्म की स्टारकास्ट
अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना और सुशांत सिंह जैसे सितारे हैं। इस फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने लिखा है। वहीं, अब्बास-मस्तान, गणेश जैन और रतन जैन फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 1 Box Office Collection: kapil sharma Manjot Singh Hira Warina Movie Earning
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कहानी
इस फिल्म की शुरुआत भोपाल शहर के रहने वाले मोहन शर्मा (कपिल शर्मा) से होती है, जो सानिया (वरीना) से बेहद प्यार करता है। सानिया से शादी करने के चक्कर में मोहन के सामने ऐसी-ऐसी सिचुएशन आती है कि उसे रूही (आयशा खान), मीरा (त्रिधा चौधरी) और जेनी (पारुल गुलाटी) से भी शादी करनी पड़ जाती है। मोहन अपना को असली प्यार कैसे मिलता है? यही इस फिल्म का केंद्र है। पहले दिन फिल्म के कम कलेक्शन की वजह 'धुरंधर' है, जिसने शुक्रवार को आठवें दिन 19.77 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस 227.02 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में 'धुरंधर' से 'किस किसको प्यार करूं 2' को कड़ी टक्कर मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed