फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kirti sanon will be the lead actress in the biopic of meena kumari directed by film maker hansal mehta

Meena Kumari Biopic: बड़े पर्दे पर 'मीना कुमारी' बनेंगी कृति सेनन, हंसल मेहता करेंगे फिल्म का निर्देशन

Sat, 09 Apr 2022 08:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Apr 2022 08:43 PM IST
सार

फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने तमाम बड़े कलाकारों के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म मिमी के बाद से तो हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल हो गया है।

विज्ञापन
kirti sanon will be the lead actress in the biopic of meena kumari directed by film maker hansal mehta
मीना कुमारी-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने तमाम बड़े कलाकारों के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'मिमी' के बाद से तो हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल हो गया है। लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ चुकी है कि फिल्म इंडस्ट्री का हर डायरेक्टर अब उनके साथ काम करना चाहता है। इस बीच खबर आई है कि एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति जल्द ही मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे। लंबे समय से चर्चा थी कि मीना कुमारी की बायोपिक में कृति लीड रोल निभा सकती हैं। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक फिलहाल फिल्म को लेकर अभी कृति से बातचीत ही चल रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो बड़े पर्दे पर कृति जल्द ही मीना कुमारी के रूप में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति जल्द ही 'किल बिल' की रीमेक में भी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

kirti sanon will be the lead actress in the biopic of meena kumari directed by film maker hansal mehta
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में आईं थीं नजर

कृति होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने फिल्म निर्देशक की भूमिका निभाई थी, जो एक गैंगस्टर पर फिल्म बनाना चाहती है। यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। 'द कश्मीर फाइल्स' की आंधी के आगे इस फिल्म ने दम तोड़ दिया और 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी।

विज्ञापन

आदिपुरुष में प्रभास संग दिखेंगी एक्ट्रेस

कृति इन दिनों कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रही हैं। वह जल्द ही पैन इंडिया की फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्हें प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया है। फिल्म का निर्देशन 'तान्हाजी' फेम ओम राउत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed