{"_id":"c351d262-8489-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"kiran-rao-s-cameo-for-aamir-khan-in-p-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी किरन संग पहली बार पर्दे पर दिखेंगे आमिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी किरन संग पहली बार पर्दे पर दिखेंगे आमिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Mar 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान पहली बार अपनी पत्नी किरण राव के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। सहायक निर्देशक के बाद निर्देशक बन चुकीं किरण राव पहली बार कैमरे का सामना करेंगी। आमिर और किरण पहली बार साथ-साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में दिखेंगे। हालांकि किरण राव इस फिल्म में एक मेहमान कलाकार की भूमिका में ही दिखेंगी।
विज्ञापन
ज्यादातर कैमरे के पीछे रहने वाली किरण राव अब अपने पति आमिर खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। आमिर की फिल्म 'पीके' में वह अतिथि भूमिका में नजर आएंगी। आमिर इस समय अपने परिवार के साथ राजस्थान में हैं। सूत्रों ने बताया, फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी चाहते थे कि किरण फिल्म में एक छोटी सी भूमिका करें।
विज्ञापन
वह ज्यादातर समय सेट पर मौजूद रहती हैं। कई बार वह फिल्म को लेकर कुछ रचनात्मक सुझाव भी देती हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। जिसे किरण ने स्वीकार कर लिया है। इसके पहले आमिर की पहली पत्नी रीना ने भी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के गाने 'पापा कहते हैं' में अतिथि भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन