फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kick Business Of 375 Crores Gross Worldwide

'किक' ने बनाया एक और न टूटने वाला रिकॉर्ड

Wed, 20 Aug 2014 11:20 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
Kick Business Of 375 Crores Gross Worldwide

इधर फिल्मों की आमदनी का बड़ा हिस्सा मल्टीप्लेक्सों से ही आता है। इसकी दो वजहें हैं। पहली वजह मल्टीप्लेक्स के टिकटों की कमाई सिंगल स्क्रीन की तुलना में काफी ज्यादा है दूसरी वजह सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर तेजी के साथ घटे हैं। लेकिन किक फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ है। किक फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से आया है। फिल्म ने 56 करोड़ की कमाई सिर्फ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से की है।

विज्ञापन

बड़ी फिल्में भी नहीं कर पाईं इतना

Kick Business Of 375 Crores Gross Worldwide

कमाई के मामले में किक से आगे अभी भी धूम 3 और चेन्‍नई एक्सप्रेस है। इन दोनों ही फिल्मों की ओवरसीज कमाई किक से ज्यादा है। बावजूद यह फिल्में सिंगल स्क्रीन से होने वाली कमाई में किक से पीछे हैं। हालांकि भारतीय बॉक्स ऑफिस में किक फिल्म की कमाई चेन्नई एक्सप्रेस से भी ज्यादा है। यह ‌फिल्म अभी तक 231 करोड़ कमा चुकी है और चेन्नई एक्सप्रेस सिर्फ 226 करोड़ ही कमा पाई।


विज्ञापन
विज्ञापन

कर ली 375 करोड़ की कमाई

Kick Business Of 375 Crores Gross Worldwide

ओवरसीज कमाई के मामले में भी किक तेजी के साथ आगे बढ़ती जा रही है। किक ने अब तक 375 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि अब किक का कलेक्‍शन घटता जा रहा है। इस सोमवार को फिल्म सिर्फ 35 लाख ही कमा पाई। इसकी साफ वजह सिंघम रिटर्न्स का रिलीज होना है। सिंघम रिटर्न्स रिलीज होने के बाद लोगों की दिलचस्पी सिंघम में ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed