Kichcha Sudeepa: किच्चा सुदीप की अगली फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, अभिनेता इस दिन रिलीज करेंगे मूवी का प्रोमो
किच्चा सुदीप ने फैंस को अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह कब अपनी 46वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्मों का फैंस के बीच खूब क्रेज रहता है। 'विक्रांत रोना' के बाद से लगातार फैंस अभिनेता से उनकी नई फिल्म पर अपडेट मांग रहे थे, जिस पर अभिनेता ने कहा था कि वह तीन फिल्मों पर काम करने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा बहुत जल्द ही करेंगे। अब अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में फैंस को अपडेट दिया है। अभिनेता ने ट्विटर पर पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी कि वह अपनी अगली फिल्म के बारे में एक जून को खुलासा करेंगे।
इस दिन होगा प्रोमो शूट
किच्चा सुदीप ने हाल ही में तीन फिल्में साइन की हैं। इन फिल्मों की घोषणा अभी बाकी है। इनमें से एक फिल्म का प्रोमो जून में लॉन्च होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए अभिनेता ने पोस्ट साझा किया और लिखा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि तीन फिल्मों में से एक का प्रोमो शूट 22 मई से शुरू होगा। एक जून को लॉन्च होगा। एक स्क्रिप्ट और एक शैली, जिसने मुझे उत्साहित किया है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका मुझे इंतजार है।
Happy to announce that the promo shoot of one of the three films I'm starting Wil go on floor on the 22nd of May. June 1st will be the launch.
— Kichcha Sudeepa (@KicchaSudeep) April 29, 2023
🤗🤗❤️
A script n a genre that excited me and a film I'm looking forward to.
Priyanka Chopra: अपने एग फ्रीज कराने के फैसले पर प्रियंका ने की बात, बोलीं- बहुत दर्दनाक और मुश्किल था सब
अभिनेता ने लिया था ब्रेक
किच्चा सुदीप की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रांत रोना' के बाद ब्रेक लिया था। ब्रेक के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने सीसीएल में अपने परिवार और क्रिकेट मैच के लिए काम से ब्रेक लिया है। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें तीन फिल्मों की स्क्रिप्ट पसंद आई हैं, जिन्हें उन्होंने साइन कर लिया है।
ShahRukh Khan: श्रीनगर एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में डैशिंग लगे किंग खान, सेल्फी के लिए उमड़ा फैंस का सैलाब
किच्चा सुदीप की 46वीं फिल्म
दरअसल, फैंस किच्चा सुदीप की 46वीं फिल्म का अपडेट पाने के लिए ट्विटर पर #Kichcha46 ट्रेंड चला रहे थे, जिसके बाद अभिनेता ने लंबा नोट साझा किया था। उन्होंने बताया था कि ब्रेक पर होने के बावजूद वह फिल्मों की स्क्रिप्ट के लिए लगातार मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे थे। तीन स्क्रिप्ट्स को उन्होंने अंतिम रूप दे दिया है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तैयारी भी चल रही है। फिल्म से संबंधित टीमें इसके लिए दिन रात काम कर रही हैं। फिल्म के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी।
Vicky Kaushal: 'शादी का लड्डू' खाकर और लोगों को विक्की ने दी सलाह, कटरीना की पंजाबी पर भी दिया मजेदार रिएक्शन