{"_id":"5db000588ebc3e01431c235a","slug":"kiara-advani-start-shooting-of-indu-ki-jawani-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कियारा ने लखनऊ में शुरू की 'इंदु की जवानी' की शूटिंग, जानिए कैसा होगा एक्ट्रेस का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कियारा ने लखनऊ में शुरू की 'इंदु की जवानी' की शूटिंग, जानिए कैसा होगा एक्ट्रेस का किरदार
Wed, 23 Oct 2019 12:55 PM IST
भावना शर्मा
मुंबई डेस्क
मुंबई डेस्क
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
kiara advani
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म कबीर सिंह में अपने अभिनय से वाहवाही बटोर चुकीं कियारा आडवाणी अब अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस चुकी हैं। कियारा की इस फिल्म का नाम 'इंदु की जवानी' है जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीजिंग डेट की घोषणा भी कर दी है। यह फिल्म अगले साल 5 जून को रिलीज होगी।
फिल्म में कियारा के अपोजिट आदित्य सील नजर आएंगे। यह फिल्म मशहूर लेखक-फिल्मकार अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित की जाएगी। इस फिल्म के माध्यम से अबीर हिंदी फिल्म जगत में कदम रख रहे हैं। फिल्म का निर्माण टी सीरीज, एम्मे एंटरटेनमेंट और इलेक्ट्रिक एपल्स द्वारा किया जाएगा।
गौरतलब है कि इंदु की जवानी कॉमेडी जोनर की फिल्म है, जिसमें कियारा इंदु गुप्ता नाम की लड़की की भूमिका निभाएंगी जो डेटिंग ऐप इस्तेमाल करते हुए कुछ गड़बड़ी का शिकार हो जाती है जिसके बाद कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं।
विज्ञापन
कियारा की दूसरी फिल्मों की बात करें तो इंदु की जवानी के अलावा अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज और लक्ष्मी बॉम्ब, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह और कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 में नजर आएंगी।