फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kho Gaye Hum Kahan star Siddhant Chaturvedi wants redefine Bollywood heroism says I am trying to find my space

Siddhant Chaturvedi: हीरो की छवि को फिर से परिभाषित करना चाहते हैं सिद्धांत, बोले- कोशिश करता रहूंगा

Sat, 23 Dec 2023 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

सिद्धांत ने कहा, 'आप दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसा बनना नहीं चाह सकते, क्योंकि आप उनके जैसे कभी नहीं बन सकते। वे बहुत महान हैं'। 

विज्ञापन
Kho Gaye Hum Kahan star Siddhant Chaturvedi wants redefine Bollywood heroism says I am trying to find my space
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'गली बॉय', 'गहराईयां' और 'फोन भूत' जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। बॉलीवुड हीरो बनना सिद्धांत का सपना था और साथ ही उनकी योजना इंडस्ट्री में बनी हुई हीरो की छवि में बदलाव करना भी रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी का कहना है कि दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों ने हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड नायक की भूमिका निभाने के मानदंडों को परिभाषित किया है। कंटेंट के साथ हीरोइज्म का कॉन्सेप्ट मिलाकर अपने लिए जगह बनाना उनका मकसद रहा। लेकिन, सिद्धांत नायक के किरदार को फिर परिभाषित करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


बनाना चाहते हैं अपनी जगह
सिद्धांत का कहना है, 'मैं खुद को एक पारंपरिक बॉलीवुड हीरो के रूप में परिभाषित नहीं करना चाहता... मैं जो करने की कोशिश कर रहा हूं वो ये है कि खुद अपनी जगह ढूंढना और बनाना। इसे थोड़ा फिर से परिभाषित करना, हीरो के लिए पहले से बने सांचे को थोड़ा तोड़ना। मैं इसकी कोशिश करता रहूंगा। मैं इस मामले में बिल्कुल नया हूं'।
विज्ञापन

B-Town: हिंदी सिनेमा के वे एक्शन निर्देशक जिनके बेटों ने इंडस्ट्री में कमाया है बड़ा नाम, अपने दम पर बनाई है
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गजों से बराबरी पर कही ये बात
सिद्धांत चतुर्वेदी ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, 'मेरे लिए यह ट्रायल करने और गलतियों से सीखने जैसा है। मैं जो करना चाहता हूं, ये उनके समझने की कोशिश है'। सिद्धांत ने आगे कहा कि उनके लिए ये सोचना बेकार होगा कि जब हिंदी सिनेमा में नायक की भूमिका निभाने की बात आती है तो वे दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की बराबरी कर सकते हैं।
Bhojpuri: अलग-अलग राज्यों की रहने वाली हैं ये हसीनाएं, यूपी-बिहार से नहीं कोई ताल्लुक फिर भी करती हैं मनोरंजन

इस फिल्म में आएंगे नजर
सिद्धांत ने कहा, 'आप दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसा बनना नहीं चाह सकते, क्योंकि आप उनके जैसे कभी नहीं बन सकते। वे बहुत महान हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं बस तब तक प्रयास करते रहना चाहता हूं, जब तक कि मुझे अपना खुद का एक मुकाम नहीं मिल जाए। यह वह सपना है जहां कई लोग इसे देख सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं'। वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगे, जो 26 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Shah Rukh Khan: उम्र केंद्रित किरदार अदा करना चाहते हैं शाहरुख खान? 'जवान' के विक्रम राठौर से मिली प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed