फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khichdi producer JD Majethia shares journey of bucket list item with Mt Everest trek

JD Majethia: एवरेस्ट फतेह की तैयारियों में खिचड़ी के मेकर जेडी मजीठिया, बसेकैम्प से वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Tue, 09 May 2023 08:50 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 09 May 2023 08:50 AM IST
सार

खिचड़ी शो मेकर जेडी मजीठिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्टर इन दिनों माउंट एवेरेस्ट के बेसकैंप पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियोज भी शेयर किए।

विज्ञापन
Khichdi producer JD Majethia shares journey of bucket list item with Mt Everest trek
जेडी मजीठिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

खिचड़ी प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया इन दिनों टीवी से दूर अपनी ख्वाहिशें पूरी कर रहे हैं। एक्टर-प्रोड्यूसर की ख्वाहिशों के पिटारे में माउंट एवरेस्ट भी था। ऐसे में जेडी अपना बैगपैकर लेकर पहाड़ों की तरफ चल पड़े हैं।

विज्ञापन


एक्टर ने इस बारे में खुद बताया कि उन्होंने अपनी एक बकेट लिस्ट बनाई है, जिन्हें पूरा करते हुए वे एक एक चीज को चेकलिस्ट कर रहे हैं। 'अब बारी है माउंटएवरेस्ट के बेसकैंप की' एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट पर उतरते दिखे। इस दौरान उनका पेट भी उन्हें सीऑफ करने पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jd Majethia (@jd_majethia)



एक्टर जेडी का ये हफ्ता माउंटएवरेस्ट बेसकैंप के लिए ही निकलेगा। ऐसे में वे अपने बरसों पुराने सपने को सच करेंगे। इस एडवेंचर ट्रिप की उन्होंने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी। एक्टर अपने फैंस को इस ट्रिप के बारे में लगातार जानकारी दे रहे हैं। जेडी ने इसके बाद ट्रैकिंग करते हुए अपनी वीडियोज भी शेयर किए हैं। जहां वे ट्रैकिंग करते करते खूब बॉलीवुड गाने सुनते और गाते दिखाई दिए। ऐसे में उनके फैंस उन्हें चियर करते दिखे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jd Majethia (@jd_majethia)



हाल ही में एक्टर ने ये वीडियो फैंस के साथ शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'माउंटेन्स आपको बहुत कुछ देते हैं'। बता दें, 54 साल के खिचड़ी प्रोड्यूसर से उनके फैंस इन वीडियोज पर कमेंट कर पूछ रहे हैं कि वे अपने शोज के नए सीजन कब लाएंगे। बता दें, खिचड़ी शो टीवी के इतिहास में बेहद शानदार शो रहा है। ऐसे में फैंस इस शो को बहुत याद करते हैं।

यह भी पढ़ें: द केरल स्टोरी के सदस्य को मिली धमकी, निर्देशक सुदीप्तो सेन की शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed