फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khichdi 2 Star Kirti Kulhari Celebrating 13 years in the film industry says it feels like yesterday to me

Kirti Kulhari: 'खिचड़ी 2' को लेकर उत्साहित हैं कीर्ति, बोलीं- फिर से परमिंदर का किरदार करते हुए खुशी हो रही है

Mon, 13 Nov 2023 02:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Nov 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
Khichdi 2 Star Kirti Kulhari Celebrating 13 years in the film industry says it feels like yesterday to me
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : instagram

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी को इंडस्ट्री में 13 साल पूरे हो गए हैं। अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्मों और कुछ शानदार ओटीटी प्रोजेक्ट में काम करने के बाद अब इंटरनेशनल फिल्म में काम कर रही हैं। अभिनेत्री की पहली इंटरनेशनल फिल्म का नाम है 'सच इस लाइफ'। इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक वक्त गुजार चुकीं कीर्ति का कहना है कि उन्हें यह महसूस नहीं होता कि इंडस्ट्री में उन्हें 13 साल हो गए हैं। ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात है।

विज्ञापन

Diwali 2023: किसी ने जलाए पटाखे तो कोई परिवार संग जश्न में डूबा, यूं खास अंदाज में साउथ सितारों ने मनाई दिवाली
विज्ञापन

 
'खिचड़ी' से किया था डेब्यू
बता दें कि कीर्ति कुल्हारी ने साल 2010 में आई फिल्म 'खिचड़ी' से डेब्यू किया था। इसमें वह पंजाबी लड़की परमिंदर की भूमिका में नजर आईं। अब खिचड़ी का सीक्वल आ रहा है। कीर्तिक का कहना है, 'फिल्म 'खिचड़ी 2' को बनाने 12-13 साल लग गए। खुशी है कि फाइनली यह रिलीज होने वाली है। मैं डेब्यू फिल्म में परमिंदर का रोल किया था और अब 13 साल बाद फिर से वह रोल करते हुए बेहद खुशी हो रही है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल फिल्म में आएंगी नजर
अभिनेत्री ने आगे कहा कि अब वह अपने आगामी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'यह रोमांचक अनुभव है कि मेरा करियर अब इंटरनेशनल स्तर हासिल कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। यह अपने आप में होने वाली एक सहज तरक्की है। सही चीजें सही समय पर हो रही हैं।'
Rebel Moon: जैक स्नायडर के "रिबेल मून" का धांसू ट्रेलर रिलीज, इस दिन ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

यह किरदार करेंगी अदा
फिल्म 'सच इज लाइफ' में अपने किरदार पर बात करते हुए कीर्ति कुल्हारी ने कहा, 'इस फिल्म की जो सबसे खास बात मुझे लगी वो यह कि यह वास्तविक कहानी पर आधारित है। मैंने इस किस्म का रोल पहले कभी नहीं किया। यह काफी चुनौतीपूर्ण फिल्म है और हर किरदार में उतार-चढ़ाव हैं। मैं फिल्म में डेजी मुंशी का रोल अदा कर रही हूं, जो मां का किरदार है। यह काफी चैलेंजिंग है'। बात करें 'खिचड़ी 2' की तो यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी।
Devrani Jethani 2 Trailer: अयोध्या निवास में मचा नया लंका कांड, दिवाली पर लॉन्च हुआ देवरानी जेठानी 2 का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed